फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से तीन माह से गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ से तीन माह से गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में  जहरीले पदार्थ से तीन माह से गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
जहरीले पदार्थ से तीन माह से गर्भवती विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
उरलाना में तीन माह से गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही उसकी बहन को जहर देकर मारा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता के पति राकेश, दो ननंद, जीजा व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कैथल के बड़ सीकरी गांव निवासी विवाहिता के भाई सतीश ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बहन नीरज की शादी उरलाना निवासी राकेश के साथ की थी। उनके पास छह माह का एक बच्चा भी है। उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। इस बारे में उन्होंने कई बार राकेश को भी समझाया। उसकी बहन तीन माह से गर्भवती थी। रविवार को उनके पड़ोस से ही फोन पर सूचना मिली वह उरलाना पहुंचे तो वहा उसकी बहन मृत अवस्था में थी। सतीश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को उसके पति राकेश, जेठ, दो ननंद व जीजा जहर देकर मारा है। उरलाना चौकी प्रभारी एसआई जयवीर ने बताया कि विवाहिता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed