{"_id":"5a2c34914f1c1ba12d8b7a13","slug":"181512846481-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-शोरूम के पिछले शटर के ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-शोरूम के पिछले शटर के ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोरूम के ताले तोड़कर करीब छह लाख की एलइडी चोरी
मतलौडा। स्थानीय रेलवे फाटक के पास मुख्य बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स के एक शोरूम में पिछले शटर के ताले तोड़कर 16 एलइडी चोरी कर ली गई। मतलौडा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
शोरूम मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि शोरूम में चोरी शुक्रवार की रात को हुई। वह शनिवार को सुबह जैसे ही शोरूम पर आया तो उसने देखा कि शोरूम का सामान बिखरा पड़ा है। उसने अंदर जाकर देखा तो पीछे गली में लगे शटर के ताले टूट पड़े हैं। चोर शोरूम से करीब छह लाख रुपये कीमत की सौलह एलईडी चोरी कर ले गए। शोरूम के आगे पड़ोसी की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो महिला और युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए हैं। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और एलइडी की गठरी बांधकर ले जा रहे हैं। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट उठाए और शोरूम मालिक दिनेश के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।