{"_id":"5a7f36984f1c1ba3268b96b0","slug":"171518286488-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-थाना शहर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-थाना शहर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर किया केस दर्ज
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। फरीदपुर के पास फ्लैट में नाजमा ने खुद तेल छिड़क कर आग नहीं लगाई थी, बल्कि उसके प्रेमी ने आग लगाकर नाजमा की हत्या की थी। परिजनों का आरोप है कि आरिफ ने उसका तलाक कराया और अब उससे शादी करने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी। इस साजिश में आरिफ की मां भी शामिल है। थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरिफ पर हत्या व उसकी दो माओं पर साजिश में शामिल होने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इमामुदीन निवासी विद्यानंद कॉलोनी ने थाना शहर पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसकी सनौली रोड पर कारपेट की फैक्ट्री है। उसकी बहन नाजमा की शादी करीब आठ साल पहले इसरार निवासी हाली कॉलोनी बबैल रोड के साथ हुई थी। नाजमा के दो बच्चे हैं। उसकी बहन का आरिफ निवासी गोसली के साथ प्रेम प्रसंग के साथ हो गया। इसकी जानकारी इसरार को लग गई। वहीं आरिफ ने नाजमा को इसरार से तलाक लेने की कही। नाजमा व इसरार के बीच पंचायती तौर पर तलाक हो गया। आरिफ अब नाजमा को शादी करने की कहने टाल मटोल करने लगा। उसकी बहन इससे परेशान रहने लग गई। उसको शुक्रवार देर शाम को पता लगा कि एक महिला ने फरीदपुर के पास फ्लैट में आग लगा ली है। उसने आरोप लगाया कि उसको शक है कि बहन नाजमा की आरिफ ने आग लगाकर हत्या की है। आरिफ की मां जायदा व शबनम भी इस साजिश में शामिल हैं। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या व साजिश में शामिल होने का मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
वर्जन
पुलिस ने नाजमा के परिजनों के आधार पर आरिफ पर हत्या और उसकी मां जायदा व शबनम पर साजिश में होने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरिफ को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
----जगमहेंद्र---