{"_id":"5a1b09a84f1c1b8d698bdfb2","slug":"171511721384-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-गीता कॉलोनी स्थित मकान में वीरवार को कर दी थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-गीता कॉलोनी स्थित मकान में वीरवार को कर दी थी हत्या
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा हत्याकांड: चार दिन, दस से पूछताछ, पुलिस अब भी खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी सीमा हत्याकांड में मॉडल टाउन स्थित एक जिम के संचालक से पूछताछ की, लेकिन पुलिस को जिम संचालक से कुछ ठोस सबूत नहीं मिल सके। पुलिस को शक था कि महिला सीमा की जिम के दौरान किसी के साथ कहासुनी हुई होगी। जिसके नतीज में उसकी हत्या की गई हो। इधर, पुलिस का अब परिवार के नजदीकियों पर शक गहरा गया है। पुलिस अब तक करीब दस लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अधिकारियों ने सीमा हत्याकांड की गुत्थी को जल्द ही सुलझाने का दावा किया है।
थाना शहर की एक, सीआईए-वन व टू की टीमों ने रविवार को सीमा हत्याकांड में कई लोगों से पूछताछ की। तीनों टीमों अपने स्तर पर अलग-अलग जगह पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने परिवार के सदस्यों के साथ मॉडल टाउन स्थित एक जिम संचालक से भी पूछताछ की। पुलिस को पता चला कि सीमा मॉडल टाउन स्थित जिम में जाती थी। पुलिस को शक हुआ कि सीमा का यहां पर किसी के साथ विवाद या झगड़ा हुआ होगा। जिस पर किसी ने हत्या कर दी या फिर करवा दी होगी। जिम संचालक ने पुलिस को जिम में किसी का सीमा के साथ झगड़ा न होने की बताई।
यह है मामला
विदित है कि गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं पेंट व्यापारी दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा (42) की वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हत्या कर दी थी। प्राथमिक दृष्टता में हत्या गोली मारने से मानी गई थी। पुलिस ने सीमा के देवर के बयान पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर घर की डोरबैल बजाई और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर काले रंग की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गया, जबकि उसके दो साथी पैदल ही असंध रोड की तरफ फरार हो गए थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त घर में पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर रही थी और उसकी लड़की सानिया अपने कमरे में गाने सुन रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस गीता कॉलोनी निवासी सीमा की हत्या के मामले की जांच कर रही है। इसमें अब तक आठ-दस लोगों से पूछताछ की है, लेकिन किसी से ठोस जवाब नहीं मिल पाया है। पुलिस ने नजदीकियों से और पूछताछ कर रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।