{"_id":"5ae0d3d04f1c1b320a8b67dd","slug":"161524683728-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक करने के बहाने मांगा पिन, क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए 75 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधार लिंक करने के बहाने मांगा पिन, क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए 75 हजार
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार लिंक करने के बहाने मांगा पिन, क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए 75 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हैल्लो मैं बजाज फाइनेंस कंपनी से बोल रहा हूं। आपके मोबाइल पर आधार से जोडने के लिए एसएमएस आया है। उसके पीछे के 6 अंक बता दो, आपका आधार बजाज कार्ड से जोड़ा जाएगा। ये शब्द बदमाश ने दुकानदार को कहकर अपने झांसे में लिया और मोबाइल पर आए मैसेज के 6 अंक पूछकर उसके क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपए निकाल लिए। व्यक्ति को पूरी वारदात को पता तब चला जब उसके मोबाइल फोन पर क्रेडिट कार्ड से पैसे डेबिट होने का मैसेज आया। अब सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुभाष बाजार निवासी रमेश कपूर ने बताया कि वह 19 अप्रैल को बस स्टेंड पर किसी काम से गया था। इसी वक्त उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। सामने वाले खुद को बजाज कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उसका क्रेडिट कार्ड आधार कार्ड से लिंक नही है। क्रेडिट कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी है अन्यथा क्रेडिट कार्ड बंद हो सकता है। सामने वाले ने कहा कि उसके मोबाइल पर छह अंक का पिनकोड नंबर आया है। वह इसे बता दें। उसने सामने वाले पर विश्वास करके पिन नंबर बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लिए गए। जिस नंबर से कॉल आई थी वो नंबर फिलहाल स्विंच ऑफ है।