फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   होली पर बुजुर्ग की फोटो खिंच वायरल करने पर युवक की करी धुनाई तो युवक ने आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

होली पर बुजुर्ग की फोटो खिंच वायरल करने पर युवक की करी धुनाई तो युवक ने आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
होली पर बुजुर्ग की फोटो खिंच वायरल करने पर युवक की करी धुनाई तो युवक ने आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
होली पर बुजुर्ग की फोटो खींच वायरल करने पर युवक को धुना, आहत युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन


फोटो संख्या 8,9
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नांगल खेड़ी गांव में होली पर एक बुजुर्ग की फोटो खींचकर वायरल करने पर बुजुर्ग और उसके परिजनों ने एक युवक की जमकर पिटाई की, उस पिटाई से आहत होकर शनिवार शाम को युवक ने ट्रेन के नीचे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पानीपत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकार अस्पताल में भिजवा दिया। वहां रविवार को मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर करीब दो घंटे तक हंगामा किया और शव उठाने से मना कर दिया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया कि तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने करीब छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

ये था मामला
मृतक के भाई विजय ने बताया कि दो मार्च को फाग के दिन गांव में सभी होली का जश्न मना रहे थे। गांव में हरिजन चौपाल में कुछ बुजुर्ग भी बैठे हुए थे। इस दौरान उसका भाई प्रभुदयाल वहां चौपाल में गया और वहां बुजुर्गों के पैर छूने लगा। तो इस दौरान बुजुर्ग भीम सिंह का पजामा नीचे खिसक गया और उसकी किसी दूसरे युवक ने फोटो खींच कर वायरल कर दी। भीम सिंह के बेटे रामनिवास ने वे फोटो देखी और उसके भाई प्रभुदयाल पर आरोप लगा दिया कि ये फोटो व वीडियो उसी ने बनाई हैं और वायरल की है। इस बारे में उन्होंने उसके भाई की सेक्टर-29 चौकी में शिकायत भी दे दी। इसके बाद उन्होंने गांव में पंचायत की, जहां वे फोटो व वीडियो भी डिलीट कर दी और उसके भाई ने कहा कि वे फोटो व वीडियो उसने नहीं बनाई। पंचायत होने के बाद आरोपी भीम सिंह के घर से एक व्यक्ति उसके भाई को घर से बुलाकर ले गया और भीम सिंह, उसकी पत्नी चंद्रोदेवी, बेटा रामनिवास उसकी पत्नी रानी, विक्रम, मुकेश, मुनिम व प्रहलाद आदि ने मिलकर उसके भाई की जमकर पिटाई की। वह किसी तरह उनके चुंगल से निकल कर आया और ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
विज्ञापन


चौकी में दी शिकायत, पंचायत भी हुई
विजय ने बताया कि आरोपी भीम सिंह और उसके बेटों ने उसके भाई प्रभुदयाल की सेक्टर-29 चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में उसके भाई ने कहा कि उसने फोटो नहीं खिंचे और न ही भीम सिंह का पजामा खींचा है। इसके बाद भी उसके भाई ने पंचायत में माफी मांग ली थी। इसके बाद भी आरोपी उसे घर से बुला ले गए और उसको बुरी तरह पिटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................................................
पांच भाइयों में सबसे छोटा था प्रभुदयाल
भाई विजय ने बताया कि घर में एक मां पांच भाई और एक बहन है। प्रभुदयाल सबसे छोटा भाई था। वह पेंटिंग का काम करता था। इससे अलग मुकेश, जगते व श्याम उसके बड़े भाई हैं।

...................................................
वर्जन
प्रभुदयाल द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान देने के मामले में अभी जांच चल रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
आनंद कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी जीआरपी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed