फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दो बाइक चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

दो बाइक चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद
पानीपत। बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए-टू ने थर्मल बाईपास से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइक बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-टू टीम प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि एक टीम मुख्य सिपाही अनिल कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान सोमवार शाम असंध रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने थर्मल बाईपास पर नाकाबंदी कर एक बाइक सवार दो युवकों को काबू किया। जिन्होंने उनकी पहचान सतीश पुत्र सूरजा व अजय पुत्र राजेश निवासी अटावला के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे। शक के आधार पर बाइक का इंजन व चेसीस नंबर ऑनलाइन चेक करवाने पर बाइक अप्रैल माह में थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत पाथरी मेले से चोरी की हुई मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गत दिनों पानीपत, सफीदों व जींद से बाइक चोरी की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देने का कबूलनामा किया। चोरी की हुई बाइक आरोपियों ने गांव आसन के पास राखी के गड्ढों में छिपा कर रखी हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर सभी बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इन वारदात का हुआ खुलासा
विज्ञापन

1. 17 मार्च 2019 को थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पाथरी में माता के मेले से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। (बाइक बरामद)
2. 24 जनवरी 2019 को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत देवीलाल पार्क के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। (बाइक बरामद)
आरोपियों ने गत दिनों नशे में धुत होकर चार अन्य बाइक सफीदों व जींद से चोरी करने के बारे में बताया। आरोपियों की निशानदेही पर चारों बाइक बरामद की गई। मालिक की पहचान न होने पर इन चार बाइकों को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस मे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed