फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नर्स को नशीला पदार्थ सुंघाकर बालियां झपटकर फरार

नर्स को नशीला पदार्थ सुंघाकर बालियां झपटकर फरार

Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
नर्स को नशीला पदार्थ सुंघाकर बालियां झपटकर फरार
पानीपत। भावना चौक स्थित अस्पताल में पेट दर्द का बहाना बनाकर अस्पताल में घुसी महिला व उसके साथ दो युवकों ने स्टाफ नर्स से कानों की बाली झपट ली। डॉक्टर को वारदात की सूचना देने जा रही महिला को भी महिला व दोनों बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों में से एक लुटेरा डॉक्टर के केबिन में घुसा, जिसने केबिन का गल्ला उखाड़ने की कोशिश की। उन्होंने गल्ला तो उखाड़ लिया, लेकिन वो उसमें से कुछ चुरा नहीं सके। वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद पीड़िता की तलाश की गई, तो वो अस्पताल के काउंटर के पास बेहोश पड़ी मिली। काफी देर बाद उसे होश आया, जिसके बाद उसने वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़ित नर्स के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

भावना चौक स्थित भावना क्लीनिक संचालक डॉक्टर मधु चौहान ने बताया कि वारदात 15 मई सुबह 2 बजकर 50 मिनट की है। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है कि एक बाइक पर 4 लोग अस्पताल के बाहर आकर रुके। जिनमें एक महिला व 3 युवक थे। इनमें से एक युवक के हाथ में दो मोबाइल फोन थे। जिनकी सहायता से वो रोशनी कर सड़क आदि को देख रहा था। बाइक से चारों के उतर जाने के बाद एक युवक अस्पताल के बाहर आया, जिसने अस्पताल का दरवाजा खटखटाया, वापस बाइक की ओर गया और बाइक को वहां से उठा कर फरार हो गया। इसके बाद दो युवक व महिला अस्पताल के दरवाजे के समीप आए और शीशे के गेट से अंदर झांकते हुए महिला ने वहां सो रही स्टाफ नर्स 8 मरला निवासी शोभा को पेट दर्द होने की बात कही। स्टाफ नर्स ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही दो युवक और महिला अस्पताल में घुसे। जहां महिला ने खुद के पेट में काफी दर्द होने की बात कहते हुए डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। नर्स ने कहा कि डॉक्टर के आने तक वो उसकी पर्ची बना देगी। नर्स के पूछे जाने पर महिला ने अपना नाम कविता बताया। नर्स नाम लिखने लगी, इतने में एक युवक डॉक्टर के केबिन में घुस गया और महिला ने भी पेट दर्द कम होने की बात कही। किसी अनहोनी का अंदेशा भांपते ही नर्स वहां से उठी और अस्पताल के ऊपर स्थित निवास में सो रही डॉक्टर को बुलाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगी। इसी दौरान महिला ने नर्स को कोहनी मारी व उसे नीचे गिरा दिया व नीचे गिरते ही उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोपी नर्स की कान से नौ हजार कीमत की बालियां लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

नर्स के साथ सो रही 15 साल की किशोरी की आंख खुली, तो दरवाजे खुले मिले और नर्स नीचे गिरी हुई देखी : डॉक्टर चौहान के मुताबिक उनके अस्पताल में 4 स्टाफ नर्स हैं। हर माह में अलग-अलग नर्स की ड्यूटी लगती है। इस माह में 52 वर्षीय नर्स शोभा की ड्यूटी लगी हुई थी। वारदात की रात को शोभा के साथ उनके अस्पताल की कर्मचारी सुनीता की 15 साल की बेटी सोई हुई थी। वारदात के समय वो गहरी नींद में सोई हुई थी। सुबह साढ़े 4 बजे जब उसकी आंख खुली, तो उसने देखा कि अस्पताल की अंदर की लाइट बंद है व बाहर का दरवाजा खुला है। यहीं से किसी अनहोनी को भांपते हुए किशोरी बेड से उठी और उसने अस्पताल की लाइट ऑन की। लाइट ऑन करने पर देखा कि शोभा जमीन पर गिरी हुई व उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद उसने पहले अपनी मां को बताया, मां ने डॉक्टर को व डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed