फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जिले में चोरी की छह वारदात, केस दर्ज

जिले में चोरी की छह वारदात, केस दर्ज

Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले में चोरी की छह वारदात, केस दर्ज
जिले में चोरी की छह वारदात, केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। जिले में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की छह वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी के सभी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार राजबीर सिंह पुत्र तगलूराम निवासी गांव पोपडा जिला करनाल की पानीपत के हुडा सेक्टर 25 में दुकान है। अज्ञात लोगों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ कर चार हजार की नकदी व एक कैमरा चोरी कर लिया। पुलिस ने राजबीर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, विष्णु शर्मा निवासी नंद विहार कालोनी पानीपत की 14 हजार रुपये कीमत की बाइक खन्ना रोड से, रवि चावल निवासी हुडा सेक्टर-25 पार्ट-टू पानीपत की कार शिकायतकर्ता के घर के सामने से, अजय कुमार निवासी दीवान नगर असंध रोड की बाइक उनके ही घर के सामने से चोरी कर ली गई। पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायतों पर शनिवार को अज्ञात लोगों पर वाहन चोरी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, दीपक कुमार पुत्र मुंशी राम निवासी गांव मतलौडा जिला पानीपत की दुकान के ताले तोड़ कर करीब 1.70 लाख रुपये कीमत के डीजे संबंधी सामान चोरी कर ले गये। दीपक की शिकायत पर थाना मतलौडा पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की। पुलिस ने जांच के बाद दीपक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, बृजेश निवासी गांव पलडी जिला शाहजहानपुर, उत्तर प्रदेश के 32 हजार की नकदी पानीपत के गांव बिहौली के रकबे में देवेंद्र कुमार पुत्र पालेराम निवासी गांव बिहौली ने चोरी करने करने का आरोप है। बृजेश की शिकायत पर थाना बापौली पुलिस ने देवेंद्र के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed