फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जहर के प्रभाव से छात्रा की मौत, चाची पर लगा जहर देने के आरोप, बाद में परिजनों ने दर्ज कराए बयान में कहा: खुद खाया है जहर

जहर के प्रभाव से छात्रा की मौत, चाची पर लगा जहर देने के आरोप, बाद में परिजनों ने दर्ज कराए बयान में कहा: खुद खाया है जहर

Wed, 23 May 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जहर के प्रभाव से छात्रा की मौत, चाची पर लगा जहर देने के आरोप, बाद में परिजनों ने दर्ज कराए बयान में कहा: खुद खाया है जहर
जहर से छात्रा की मौत, चाची पर जहर देने का आरोप
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा सलाह के बाद परिजनों ने कहा खुद खाया था जहर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बरसत रोड स्थित खोतपुरा गांव की छात्रा की जहर के प्रभाव से मौत हो गई। परिजनों ने सगी चाची पर जहर देने के आरोप लगाए थे। लेकिन आरोप-प्रत्यारोप व ग्रामीणों द्वारा सलाह के बाद परिजनों के दर्ज बयानों में बताया गया कि छात्रा ने खुद जहर खाया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
बरसत रोड स्थित खोतपुरा गांव की मृतका आरती पुत्री मुकेश बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वो करनाल स्थित कॉलेज से बीए कर रही थी। मृतका के माता-पिता की मौत कुछ वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मृतका की छोटी बहन व छोटा भाई है। दोनों ही पढ़ाई कर रहे है। आरती अपनी चाची के घर रहती थी। उसके चाचा हरियाण पुलिस में थे। जिनकी 5 साल पहले मौत हो गई थी। मृतका करनाल के होस्टल में ही रहती थी। जोकि रविवार का अवकाश होने के कारण अपनी चाची के घर आई थी। जिसकी सोमवार रात को जहर के प्रभाव के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

दिन भर सामान्य अस्पताल में रहा विवाद
मृतका के परिजनों का आरोप था कि उसकी चाची का पड़ोस के दो व्यक्तियों के साथ अवैध संबंध था। जिसके बारे में मृतका को पता लगा गया था। इसी के चलते सोमवार देर रात खाने में सलफास की गोलियां मिला कर दे दिया। जिसको खाने से उसकी मौत हो गई। इस बारे में परिजनों के पास उनकी कॉल रिकार्डिग भी थी। जिसको लेकर दिनभर सामान्य अस्पताल में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्योप लगते रहे। लेकिन पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच फैसला करवा कर धारा 174 की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed