{"_id":"5ace57044f1c1b4a3e8b4986","slug":"151523472132-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने युवक को पंचायत में मारे थप्पड, युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने युवक को पंचायत में मारे थप्पड, युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। कृष्णपुरा के पास महिला की गाड़ी तोड़ने व चेन स्नेचिंग के मामले में फंसे युवक को पंचायत में महिला ने थप्पड़ मार दिए। युवक पंचायत में महिला से माफी मांगने गए थे। महिला द्वारा थप्पड़ मारने से आहत युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों ने उसे उतारकर सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने महिला पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजबीर निवासी इसराना ने बताया कि इसराना की सुमित्रा जागलान ने 2 अप्रैल को उसके बेटे संजय, नरेश, पड़ोसी तिलकराज व विकास पर कृष्णपुरा के पास उसकी गाड़ी रोकने तोड़फोड़ करने व चेन झपटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तीनों के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। जबकि युवकों ने ऐसी कोई हरकत नहीं की थी। इसी मामले में सुमित्रा से माफी मांगने के लिए इसराना में मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। पंचायत में युवकों ने सुमित्रा जागलान से हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन सुमित्रा ने संजय को पंचायत में कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद भी सुमित्रा ने अपनी शिकायत वापस नहीं ली। सुमित्रा ने युवकों को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी से परेशान होकर संजय ने मंगलवार दोपहर को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। इसी दौरान उसके भाई सुरेंद्र ने उसे फंदे पर लटका देख लिया। संजय को गंभीर हालत में फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। संजय का कहना है कि उन्होंने न तो सुमित्रा की गाड़ी में तोड़फोड़ की और न ही चेन झपटी है। उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अब इसराना थाना व कृष्णपुरा चौकी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसराना थाना एसएचओ जितेंद्र आंतिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने युवक को पंचायत में मारे थप्पड़, युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास
-महिला ने तीनों युवकों पर चेन स्नेचिंग का केस दर्ज कराया था
-पंचायत में युवक महिला से माफी मांगने गए थे
फोटो संख्या 1