फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -शहर के भारत नगर में रहते वक्त किया था दुराचार

-शहर के भारत नगर में रहते वक्त किया था दुराचार

Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
-शहर के भारत नगर में रहते वक्त किया था दुराचार
शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने नाबालिग से कई माह तक दुराचार कर दोस्त को सौंपा, दोस्त ने कराया देह व्यापार, गर्भवती
विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस मामले में एरिया को लेकर उलझी
फोटो-44
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में एक नाबालिग के साथ पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर कई माह तक दुराचार किया। नाबालिग ने जब उसको शादी करने की कही तो उसने नाबालिग को अपने दोस्त को सौंप दिया। दोस्त ने भी उसके साथ दुराचार किया और उसको देह व्यापार के धकेल दिया। नाबालिग अब गर्भवती हो गई है। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस मामले को लेकर शहर के तीन थानों की पुलिस कार्रवाई को लेकर उलझ गई है। पुलिस ने एक दूसरे का एरिया बताकर मामले से पल्ला झाड़ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने मामला सामने आते ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसकी सूचना मिलते ही थाना शहर मौके पर पहुंची। पीड़ित नाबालिग और उसके परिजनों ने बताया कि वे एक कॉलोनी किराए पर रहते थे। 17 सितंबर को पड़ोस में ही रहने वाले सरवर ने उनके मकान की छत पर आकर उसके साथ दुराचार कर दिया। उसने उसका विरोध करना चाहा तो जान से मारने की धमकी दी। उसने इसके बाद उसके साथ कई बार दुराचार किया। वह उसको शादी करने की बात कहने लगा। ऐसे में वह उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन

आरोपी ने अपने दोस्त से मिलवाया और उसने आगे धकेला
नाबालिग का आरोप है कि आरोपी सरवर ने उसके बार-बार कहने पर अपने दोस्त अली से मिलवाया। अली ने उसके साथ दुराचार किया और उसने आगे कई लोगों को उसको अलग-अलग समय में सौंप दिया। उसको लगता है कि उसने उससे देह व्यापार करवाया है। उसका इस दौरान गर्भवती होने पर उसने सरवर और अली को पूरे मामले से अवगत कराया। वे उसको लेकर कैराना चले गए। यहां पर भी उसके साथ दुराचार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन थानों की पुलिस में उलझा मामला

नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार व उसको देह व्यापार में धकेलने का मामला शहर के तीनों थानों की पुलिस के बीच उलझकर रह गया है। सिविल अस्पताल से सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त एरिया किला थाना के अंतर्गत होना बताया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। किला थाना पुलिस ने नाबालिग का वर्तमान एरिया थाना चांदनी बाग के अंतर्गत होना बताया। इसके बाद थाना चांदनी बाग पुलिस पहुंची। तीनों थानों की पुलिस शनिवार देर रात तक एक दूसरे का एरिया की बात कहकर कार्रवाई नहीं कर पाई थी।

दुराचार के बाद हत्या की वारदात से थर्राया था जिला
जिला में पिछले एक माह से दुराचार व दुराचार के बाद हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा मामला थाना मतलौडा के अंतर्गत एक गांव में छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची की दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। यहीं नहीं आरोपी ने उसके साथ मौत के बाद भी दुराचार किया था। थाना मतलौडा पुलिस ने इसमें हत्या व दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसमें प्रदीप व सागर को गिरफ्तार किया था। वहीं पिछले दिनों थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत एक बच्ची का अपहरण कर दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया था। बच्ची को पहले सिविल अस्पताल व फिर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। पुलिस ने इसमें सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस इस मामले में अब तक आरोपियों के पास तक नहीं पहुंच पाई है।

वर्जन
नाबालिग के साथ दुराचार कर उसको देह व्यापार में धकेलना चिंता का विषय है। यह मामला फिलहाल मेरी जानकारी में नहीं है। संबंधित थाना पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी। इसमें आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed