फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 thousand reward announced on accused Manoj alias Baba in panipat of Haryana

पानीपत: ट्रैवल्स एजेंसी संचालक से वसूली करने के आरोपी मनोज उर्फ बाबा पर 15 हजार का इनाम घोषित

Mon, 21 Feb 2022 10:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 10:45 PM IST
सार

एसपी ने कहा है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। किसी भी प्रकार का अपराध और अपराधी पानीपत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
15 thousand reward announced on accused Manoj alias Baba in panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में ट्रैवल्स एजेंसी संचालक से जबरन वसूली करने के मामले में फरार चल रहे उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा पर हरियाणा पुलिस की तरफ से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन


एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि जबरन वसूली करने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी गांव उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन आरोपी पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा है। आरोपी मनोज की सूचना के संबंध में पानीपत पुलिस की तरफ से हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल से इनाम घोषित करने बारे आग्रह किया गया था। पुलिस महानिदेशक ने आग्रह को स्वीकारते हुए आरोपी मनोज उर्फ बाबा पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जाएगी।  
विज्ञापन


पुलिस के इन नंबरों पर दें सूचना 

  •  डीएसपी ट्रैफिक संदीप कुमार- 7056000501,
  •  प्रबंधक थाना किला इंस्पेक्टर हरविंद्र- 7056000136
  •  सीआईए-टू इंचार्ज इंस्पेक्टर वीरेंद्र- 7056000112


यह था मामला
किला थाना पुलिस को दी शिकायत में मेरठ निवासी शाहनवाज ने बताया था कि उसने पानीपत में संजय चौक के पास साहिल ट्रैवल्स के नाम से ऑफिस किया हुआ है, उसका बस ट्रांसपोर्ट से संबधित काम है। उसकी एक बस 20 दिसंबर को नूरवाला पहुंची तो दीपू, मनोज बाबा, उतर प्रदेश निवासी महबूब, सलीम और इनके गिरोह के आठ सदस्यों ने बस पर तैनात स्टाफ के सिर पर राइफल रखकर मारपीट की। आरोपी हर रोज पिस्टल दिखाकर बस स्टाफ से जबरन रकम ले जाते हैं। रकम न देने पर आरोपी बस स्टाफ के साथ मारपीट करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक चार आरोपी हो चुके गिरफ्तार
इस मामले में सीआईए-2 अभी तक चार आरोपी गीता कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ दीपू, गांव खोतपुरा निवासी पवन उर्फ खुंडिया, उग्राखेड़ी निवासी सूरजभान उर्फ भानू और करनाल के कोहंड निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महबूब, सलीम, इमरान निवासी कस्बा स्याना बुलंदशहर यूपी और उग्राखेड़ी निवासी मनोज उर्फ बाबा फरार चल रहे हैं। इन आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed