फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फर्जी फेसबुक आईडी से महिला को भेजे अश्लील मैसेज, दबोचे

फर्जी फेसबुक आईडी से महिला को भेजे अश्लील मैसेज, दबोचे

Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
फर्जी फेसबुक आईडी से महिला को भेजे अश्लील मैसेज, दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। फर्जी फेसबुक आईडी बना महिला को अश्लील मैसेज भेजना दो युवक को भारी पड़ा। महिला द्वारा थाना शहर में शिकायत देने पर थाना शहर और सीआईए-वन की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी की पहचान कर आरोपियों को काबू कर लिया। एक आरोपी की पहचान गौरव निवासी उत्तम नगर तहसील कैंप पानीपत और दूसरे आरोपी की पहचान मुनीष गर्ग निवासी जीरकपुर पंजाब के रूप में हुई है। इनमें से गौरव को एक दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि मुनीष गर्ग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया की गत 25 मार्च को पचरंगा बाजार निवासी एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी फेसबुक आईडी और व्हाट्सअप पर एक अज्ञात युवक अश्लील एसएमएस भेज जा रहा है। महिला की शिकायत पर थाना शहर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर ली थी। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। इसमें थाना शहर, सीआईए-वन और सोशल मीडिया लैब की टीम को शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच और विभिन्न प्रकार की जानकारी जुटा आरोपी की पहचान कर शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना शहर क्षेत्र के इसी प्रकार के एक अन्य मुकदमा में आरोपी मुनीष गर्ग निवासी जीरकपुर पंजाब को शनिवार को उसके घर जीरकपुर पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्रयोग किया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। शनिवार को आरोपी मुनीष को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed