{"_id":"5ca25e56bdec22141231fb09","slug":"141554144854-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल में पानी की मिलावट होने का आरोप लगाकर किया हंगामा, विभाग ने पेट्रोल व डीजल के भरे सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल में पानी की मिलावट होने का आरोप लगाकर किया हंगामा, विभाग ने पेट्रोल व डीजल के भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। शहर में सर्विस लेन पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि यहां उनके वाहन में जो पेट्रोल डाला गया था, उसमें पानी की मिलावट थी। लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। पेट्रोल में पानी होने की सूचना फूड एंड सप्लाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पहुंची टीम ने 6 पेट्रोल व 3 डीजल के सैंपल भरे। फूड एंड सप्लाई विभाग से इंस्पेक्टर दलबीर सिंह कुंडू ने बताया कि पंप से तेल के सैंपल लिए गए हैं और उसकी जांच करवाई जाएगी। करीब 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी, इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
500 रुपये का डलवाया था पेट्रोल: सुमित
जौरासी गांव के सुमित उर्फ चेचू ने बताया कि सर्विस लेन के साथ लगते पेट्रोल पंप से उसने शनिवार को अपनी बाइक में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। जिसके बाद वह बाइक लेकर सीधा गांव में चला गया था। बताया कि सोमवार को वह बाइक लेकर समालखा आने के लिए तैयार हुआ तो बाइक स्टार्ट नहीं हुई। बाइक बार-बार झटके ले रही थी। आरोप है कि किसी तरह से बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने पंप के कर्मियों के सामने ही बाइक से बोतल में पेट्रोल निकालकर दिखाया तो उसमें पानी की मिलावट मिली। उन्होंने बताया कि पेट्रोल में पानी मिले होने पर पंप के कर्मियों ने अपनी गलती मानते हुए मामले को रफा-दफा करने की बात कही।
हमारी गाड़ी में आई थी दिक्कत: ग्रामीण
जौरासी गांव के जोगेंद्र उर्फ जोज्गा, मेघराज आदि ने बताया कि कई दिन पहले उन्होंने भी अपनी गाड़ियों में इसी पेट्रोल पंप से पैट्रोल व डीजल डलवाया था। आरोप है कि तेल डलवाने के थोड़ी देर बाद ही गाड़ी में दिक्कत आ गई थी। मांग है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मामले को गहनतापूर्वक जांच करें।
विज्ञापन
पेट्रोल में पानी की मिलावट के आरोप निराधार: मालिक
पंप के मालिक वीरेन कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर किसी तरह की मिलावट नहीं की जाती, जो पेट्रोल में पानी मिलाने के आरोप लगे है। वो सब निराधार है।