फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर के बाहर बच्चे को खिला रही महिला की झपटी चेन

घर के बाहर बच्चे को खिला रही महिला की झपटी चेन

Thu, 07 Mar 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बच्चे को खिला रही महिला की झपटी चेन
घर के बाहर बच्चे को खिला रही महिला की झपटी चेन
विज्ञापन

पानीपत। अंसल सुशांत सिटी में बुधवार दोपहर घर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर टहल रहीं खोतपुरा के पूर्व सरपंच की पुत्र वधु से बदमाशों ने तीन तोले की चेन लूट ली। बदमाश बाइक पर आए थे। एक ने हेलमेट तो दूसरे ने कैप पहन रखा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गुरुवार को एसपी से मिल बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में जुट गई है। उधर, पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

घटना दोपहर करीब 1.15 बजे की है। खोतपुरा के पूर्व सरपंच रामकुमार संधू वर्तमान में परिवार सहित अंसल सुशांत सिटी में रहते हैं। दोपहर को उनकी पुत्र वधु सीमा रानी बच्चे को गोद में लेकर टहल रही थीं। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आ धमके। एक बदमाश उतर कर उनके पीछे आता है और चेन तोड़कर बाइक पर बैठकर भाग जाता है। यह देख सीमा रानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सूचना पर सेक्टर छह चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक कैमरे में बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। अंसल सुशांत सिटी में बुधवार दोपहर घर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर टहल रहीं खोतपुरा के पूर्व सरपंच की पुत्र वधु से बदमाशों ने तीन तोले की चेन लूट ली। बदमाश बाइक पर आए थे। एक ने हेलमेट तो दूसरे ने कैप पहन रखा था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिनदहाड़े हुई घटना से अंसल सोसाइटी के सदस्यों में आक्रोश फैल गया है। गुरुवार को एसपी से मिल बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी में जुट गई है। उधर, पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed