फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ‘ठोस चीज से प्रहार कर की गई दुकानदार की पत्नी की हत्या, फिर शव नीचे फेंका’

‘ठोस चीज से प्रहार कर की गई दुकानदार की पत्नी की हत्या, फिर शव नीचे फेंका’

Sat, 25 Nov 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
‘ठोस चीज से प्रहार कर की गई दुकानदार की पत्नी की हत्या, फिर शव नीचे फेंका’
‘ठोस चीज से प्रहार कर की गई दुकानदार की पत्नी की हत्या, फिर शव नीचे फेंका’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर दुकानदार दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा की हत्या में नया मोड़ आ गया है। पीजीआई रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीमा की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि ठोस चीज के प्रहार से होने की बात कही गई है। यहीं नहीं चिकित्सकों को सीमा का सिर, रीढ़ की हड्डी और पसली भी टूटी मिली है। इधर, सीन ऑफ क्राइम और पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सीमा की हत्या कर शव नीचे फेंकने की भी बात कही गई है। इसके बाद पुलिस के शक की सूई परिवार और नजदीकियों के इर्द-गिर्द घूमने लगी है। उधर, अधिकारियों ने हत्या के मामले का जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
गीता कॉलोनी निवासी सीमा (42) के शव का शुक्रवार को सिविल अस्पताल में सुबह पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन और पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। डीएसपी सिटी आत्माराम ने यहां पर दो डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन एक्सरे में शव में गोली नहीं मिली। इस पर डीएसपी आत्माराम ने फॉरेंसिक अधिकारियों को बुलाया। सीमा के माथे पर लगे निशान पर भी गोली लगना नजर नहीं आया। इस पर पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की राय ली। सिविल अस्पताल में दोपहर 12 बजे तक करीब सात डॉक्टरों ने अलग-अलग अपनी राय दी, लेकिन पुलिस के प्वाइंटों के आधार पर पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस पर डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। थाना शहर पुलिस व परिजन शव को लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे। जहां पर तीन डॉक्टरों के बोर्ड के बीच देर पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने इसके बाद देर शाम को शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पीजीआई के फॉरेंसिक अधिकारी बोले गोली नहीं मारी
पीजीआई में फोरेंसिक विभाग के अध्यक्ष के अनुसार सीमा के शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान शव में गोली नहीं मिली और न ही गोली लगने का निशान मिला। उसकी ठोस चीज से हमला कर हत्या की गई है। उसको ऊपर मंजिल से भी फेंका होना हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार सीमा की सिर व रीढ हड्डी और पसली भी टूटी हुई है। वहीं सीन ऑफ क्राइम भी एक साथ उलट गया है। ऐसे में किसी नजदीकी का ही हत्या में हाथ होना हो सकता है। पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्केच तैयार करने में जुटी, कॉलोनी से सीसीटीवी फुटेज उठाई
थाना शहर पुलिस व अन्य टीमें शुक्रवार को पूरा दिन सीमा हत्याकांड को सुलझाने में जुटी रही। पुलिस ने गीता कॉलोनी के लगभग सीसीटीवी का डाटा कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिवार के कई सदस्यों से भी पूछताछ की गई। दीपक मुखीजा की लड़की सानिया से फिलहाल पूछताछ नहीं की जा सकी है। वह अपनी मां की हत्या के बाद लगातार रो रही है। वहीं पुलिस संदेह के आधार पर हत्यारोपी का स्केच भी तैयार करने में जुटी हुई है।
यह है मामला
विदित है कि गीता कॉलोनी निवासी हार्डवेयर एवं पेंट व्यापारी दीपक मुखीजा की पत्नी सीमा (42) की वीरवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे हत्या कर दी थी। प्राथमिक दृष्टया गोली मारकर हत्या करने की बात कही गई थी। पुलिस ने सीमा के देवर के बयान पर तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों ने बताया था कि, एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर घर की डोरबेल बजाई और गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर गोली मारकर काले रंग की स्कूटी से भाग गया, जबकि उसके दो साथी पैदल ही असंध रोड की तरफ भागे थे। परिजनों के अनुसार उस वक्त घर में पूर्व नौकरानी ललीता घर की सफाई कर रही थी और उसकी लड़की सानिया अपने कमरे में गाने सुन रही थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया था।


पुलिस ने सीमा के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में सीमा की मौत गोली लगने से नहीं आई है। उस पर किसी ठोस चीज से हमला करना व फिर ऊपर छत से फेंकना या गिरना हो सकता है। पुलिस ने इन सब एंगलों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करने में जुटी है। सीमा हत्याकांड को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed