फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -किला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया

-किला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया

Wed, 25 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
-किला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया
उद्यमी के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, दिल्ली के पूर्व एमपी की मध्यस्थता में भी हुई थी पंचायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बरसत रोड स्थित एक उद्यमी की गांधी धाम गुजरात स्थित फैक्ट्री में 25 प्रतिशत हिस्सा डालने के नाम पर करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी पैसे देने की तारीख मुकरने के बाद अब राशि दोबारा हड़पना चाहते हैं। इनमें एक आरोपी रोहतक के एक गांव के सरपंच का भाई है। इस मामले में दिल्ली के एक सांसद व जौरासी पार्क मालिक भी पंचायत में बिचौलिए थे। किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो को नामजद कर अन्य कई के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महेंद्र बजाज निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वह एक व्यापारी है। उसकी पानीपत बरसत रोड के अलावा गुजराज के गांधी धाम में भी फैक्ट्री है। राजेश वशिष्ठ व सतीश कुमार वशिष्ठ उसके पास व्यापार के सिलसिले में आते थे। राजेश वशिष्ठ ने गांधी धाम गुजरात की फैक्ट्री का 25 प्रतिशत हिस्सा खरीदने की कही। जिसका 3.40 करोड़ रुपये में सौदा किया। उन्होंने उसको एक लाख बयाने के रूप में दे दिए। इसके अगले दस दिन में 50 लाख व तीन माह में पूरी रकम देने की बात कही। उक्त लोगों ने उसके बैंक खाते में अलग-अलग समय में डेढ़ करोड़ रुपये जमा करा दिए। वे उसको तय समय में रकम नहीं दे सके तो सौदा कैंसिल हो गया। उनको उनका पैसा वापस देना चाहा, लेकिन उक्त लोगों ने उसकी एक नहीं सुनी और 25 प्रतिशत हिस्सा अपने नाम कराने पर अड़ गए। दिल्ली के पूर्व एमपी सज्जन कुमार की मौजूदगी में 16 मार्च को समझौता हो गया। आरोपी सतीश कुमार वशिष्ठ का बैंक ऑफ बरौदा सिविल लाइन रोहतक का बैंक खाता दे दिया। उन्होंने इस खाते में राशि जमा कराने की बात कही। उसने इसकी पड़ताल की तो यह खाता किसी और सतीश कुमार का मिला। वे उससे पैसे हड़पने की नीयत से ऐसा कर रहे हैं। उसने उनको इस बाबत बताया तो वे उसको व उसके लड़के को जान से मारने की धमकी देने लगे। वे उसको झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। दिल्ली के पूर्व एमपी सज्जन कुमार, रोहतक के छपरा गांव के सरपंच देवेंद्र व पूर्व सरपंच रमेश और जौरासी पार्क के मालिक केके वधवा व कई लोगों की मौजूदगी में 13 जुलाई को पंचायत हुई। पंचायत में उक्त लोगों को 50 लाख रुपये ज्यादा देने का फैसला लिया। उसने उनको पैसा वापस दे दिया, लेकिन वे अब उस पर दोबारा पैसों का दबाव बना रहे हैं। उक्त लोग उसको पैसा न देने पर मुकदमों में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को उद्यमी महेंद्र बजाज की शिकायत मिली है। उसने दो लोगों को नामजद व कई अन्य पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसमें दोनों को नामजद कर कई अन्य पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश पाल, प्रभारी, थाना किला, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed