{"_id":"594146734f1c1be6138b4675","slug":"131497450099-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने पुलिस पर कारवाई न करने लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने पुलिस पर कारवाई न करने लगाया आरोप
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन बीत जाने पर भी नहीं लगा पूजा का सुराग
थर्मल। गांव सुताना निवासी पूजा का चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जिसके चलते परिजनों में रोष बना हुआ है। वहीं पुलिस ने पूजा के मौसेरे भाई विकास की शिकायत पर गांव पिचौलिया निवासी संदीप व अन्य छह युवकों पर अपहरण व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वे इस बारे में दो बार संदीप के घर दबिश दे चुकी है। बता दें कि सुताना निवासी पूजा ने छह माह पहले पिचौलिया निवासी संदीप से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद हो गया था। उसी मामले को चलते सोमवार को पानीपत कोर्ट में तारीख थी। कोर्ट पहुंचने से पहले ही संदीप ने हथियार बंद साथियों के साथ मिलकर ऊंटला के पास से अपहरण कर लिया था। थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस दो बार संदीप के घर दबिश दे चुकी है। अब उसके अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया जाएगा।