फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सौतेली मां व 17 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध हालात में निगला जहर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

सौतेली मां व 17 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध हालात में निगला जहर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सौतेली मां व 17 वर्षीय बेटी ने संदिग्ध हालात में निगला जहर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर
सौतेली मां और बेटी ने निगला जहर, किशोरी की मौत, महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन

-गांव गांजबड़ की घटना, थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव गांजबड़ में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मां और बेटी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने शिवानी (17) पुत्री राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सौतेली मां जूही को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
थाना सदर पुलिस की जांच में पता चला कि जूही, राकेश की दूरी पत्नी थी और शिवानी, जूही की सौतेली बेटी थी। जूही व राकेश के दो पुत्र ऋतिक व मनीष हैं। जूही व शिवानी ने जहर खाया है या फिर मामला कुछ और है, इसकी सही जानकारी जूही होश में आने पर दे पाएगी। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम ने जूही के घर पर जांच की। जिन बर्तनों का इस्तेमाल खाना बनाने आदि में होता है और बर्तनों में जो खाद्य पदार्थ पुलिस को मिले, उन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जूही के पति राकेश ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो शिवानी व जूही की हालत बिगड़ने लगी थी। दोनों के वस्त्र पानी में भीगे हुए थे। वस्त्र भीगने के संबंध में जब उन्होंने शिवानी व जूही से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पेट में ऐसा लग रहा है जैसे की अंदर आग लगी हो, दोनों अपने शरीर पर पानी डाल रही थी और लगातार पानी पी रही थी। दोनों की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों के सहयोग से शिवानी व जूही को पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। वहीं शिवानी रास्ते में ही बेहोश हो गई थी। सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जूही को चिंताजनक हालत में पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिवानी की मौत के सही कारण पता नहीं है। पुलिस ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो इस केस की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जूही व शिवानी और राकेश, इनके अन्य परिजनों के मोबाइल की कॉल आदि की डिटेल भी निकलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed