{"_id":"5a2c34974f1c1bb6678c0e44","slug":"121512846487-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-मेयर सुरेश वर्मा के भाई नरेश वर्मा शुक्रवार को कर लिया था अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-मेयर सुरेश वर्मा के भाई नरेश वर्मा शुक्रवार को कर लिया था अपहरण
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पुलिस ने नरेश को अपहर्ताओं से बबैल रोड से छुड़वाया था
-किला थाना पुलिस ने दर्ज किया है अपहरण का मुकदमा
-एसपी ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर तीनों सीआईए को किया तैनात
-दो अपहर्ता अभी तक पुलिस की पकड़ से हैं दूर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मेयर सुरेश वर्मा के भाई नरेश कुमार वर्मा के अपहरण के मामले में दूसरे दिन राजनीति गर्मा गई। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं में एक आरोपी जिले के एक विधायक का भांजा है। वह और उसका दूसरा साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने अपहरण की वारदात की सीसीटीवी भी बरामद की है। जिसमें अपहरणकर्ता नरेश कुमार वर्मा को गनप्वाइंट पर बंधक बनाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने एक अपहर्ता को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। मेयर ने इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की। पुलिस अधीक्षक ने बाकी दोनों आरोपियों को जल्द ही काबू करने का दावा किया। वहीं जिला का एक विधायक अपने भांजे को मामले से निकलवाने के प्रयास में जुट गया है।
किला थाना पुलिस ने नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा के भाई नरेश कुमार वर्मा का अपहरण के आरोपी अमित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का रिमांड मांगा। कोर्ट ने मामले को देखते हुए आरोपी अमित का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस ने आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की। वहीं अपहर्ताओं से बरामद कार की दोबारा तलाशी ली। जिसमें से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों की धरपकड़ को की छापेमारी, एक विधायक का भांजा
पुलिस ने शनिवार अपहरण के दो आरोपियों भूपेंद्र निवासी पहलवान चौक व इसके साथी विजय चहल निवासी गांव गंगाना जिला सोनीपत की तलाश में कई जगह छापेमारी की। पुलिस को शनिवार देर शाम तक दोनों आरोपी हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी भूपेंद्र जिले के एक विधायक का भांजा है। वह कॉलोनी व अपने मिलने वालों से भी खुद को विधायक का भांजा बताता था।
विज्ञापन
मेयर ने एसपी से की बात, राजनीतिक पहुंच के लोग भी दाखिल हुए
मेयर सुरेश वर्मा ने अपहरण के मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के सामने पूरे मामले को रखा। एसपी राहुल शर्मा ने इस मामले में निष्पक्ष व उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी ने बताया कि किला थाना के अलावा सीआईए-वन व टू की टीम फरार दोनों आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।
यह है मामला
विदित है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कुटानी रोड पहलवान चौक स्थित मेयर सुरेश वर्मा के घर के सामने एक दुकान से उसके भाई नरेश कुमार वर्मा का गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया। बदमाश क्वीड गाड़ी में नरेश कुमार वर्मा को लेकर पहले तामशाबाद गांव पहुंचे और उसको खेतों में ले गए। उसको दस लाख रुपये देने की धमकी दी। नरेश कुमार वर्मा ने अपहर्ताओं की किसी के साथ फोन पर बात कराई और 204 गज का एक प्लाट अपहर्ताओं को देने की बात कही। अपहर्ता इसके बाद उसको बबैल रोड से होकर यूपी ले जाने की तैयारी में थे। बबैल रोड पर पुलिस के नाके से पहले ही अपहर्ताओं ने अपनी कार रोक दी और नरेश व कार को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक अपहर्ता अमित को मौके पर ही काबू कर लिया और नरेश को छुड़ाकर कार को जब्त कर लिया। किला थाना पुलिस ने नरेश की शिकायत पर अपहरण समेत अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वर्जन
मेरे भाई नरेश कुमार वर्मा के अपहरण का एक आरोपी भूपेंद्र खुद को जिले के एक विधायक का भांजा बताता है। एक प्रतिनिधि के रिश्तेदार द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम देना चिंता का विषय है। उसको किसी तरह की रंजिश थी तो उससे बात करते। वे इसका समाधान कराते। मैंने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से बात की है। एसपी ने मुझे इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। मुुुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है।
सुरेश वर्मा, मेयर, पानीपत।
वर्जन
किला थाना पुलिस ने नरेश कुमार वर्मा की शिकायत पर उसके अपहरण, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत तीन को नामजद कर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक अपहरणकर्ता अमित को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस दो नामजद समेत बाकी आरोपियों की भी धरपकड़ कर रही है। पुलिस जल्द ही बाकी आरोपियों को भी काबू कर लेगी।
राजेश लौहान, डीएसपी, पानीपत सिटी।