फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हिसार से यूपी पेशी पर जा रहे पांच दोस्तों की कार ट्रक ने मारी टक्कर, खाई में गिरने से एक की मौत, 4 घायल

हिसार से यूपी पेशी पर जा रहे पांच दोस्तों की कार ट्रक ने मारी टक्कर, खाई में गिरने से एक की मौत, 4 घायल

Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार से यूपी पेशी पर जा रहे पांच दोस्तों की कार ट्रक ने मारी टक्कर, खाई में गिरने से एक की मौत, 4 घायल
पानीपत। हिसार से यूपी कोर्ट में पेशी पर जा रहे पांच दोस्तों की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण कार कई पलटे खाती हुए खाई में जा गिरी। हादसे में जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं 4 अन्य घायल हो गए। राहगीर घायलों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के दोस्त के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ थाना चांदनी बाग में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंगवा खास जिला हिसार निवासी गर्वित सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपनी स्पोर्ट्स कार में सवार होकर दोस्त अंकित निवासी मदनखेड़ी, राहुल निवासी निवासी महम, भीम सिंह निवासी भैणी महाराजपुर, दीपक निवासी महम के साथ अपने गांव सिंगवा खास से कैराना उत्तर प्रदेश अदालत में पेशी पर जा रहा था। कार को वह खुद चला रहा था व आगे वाली सीट पर भीम सिंह उसके साथ बैठा था। जबकि पीछे वाली सीट पर अंकित, राहुल व दीपक बैठे थे। जब वे सुबह करीब 9 बजे गांव रिसालु के अंतर्गत चौटाला रोड पर पहुंचे तो उत्तर प्रदेश नंबर के एक ट्रक का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पलट गई तथा रोड से नीचे खाई में जा गिरी। जब वह अपने अपने दोस्तों को संभालने लगा तो ट्रक चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। हादसे में सभी दोस्तों को चोर्टें आइं। सभी आटो करके इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां पर ज्यादा चोटों के कारण बहे खून के चलते अंकित को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed