फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दिन दहाड़े सरकारी स्कूल के सामने बसपा के हलका कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

दिन दहाड़े सरकारी स्कूल के सामने बसपा के हलका कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका

Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े सरकारी स्कूल के सामने बसपा के हलका कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
दिन दहाड़े सरकारी स्कूल के सामने बसपा के हलका कोषाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश की आशंका
विज्ञापन

समालखा। दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने माता पूली रोड पर बसपा नेता की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया तथा विभिन्न दुकानों व घरों के बाहर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों पर केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस ने हत्या का कारण पुरानी रंजिश को बताया कि, लेकिन रंजिश क्या थी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सुखदेव निवासी गांव जौरासी समालखा हलके के बसपा के कोषाध्यक्ष थे। सुखदेव सिंह का ठेकेदारी का काम है। सुखदेव ने माता पूली रोड पर एक घर में पेंट करवाने का ठेका लिया हुआ था। शुक्रवार दोपहर को वो अपने कारिंदों को लंच करने की कहकर खुद बाजार से सामान लेने के लिए चले गए। बाजार से वापस आते समय करीब पौने एक बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सरकारी स्कूल के सामने उन्हें गोली मार दी। जिससे वो बाइक से गिर गए। आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। खून से लथपथ हालत में सुखदेव को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते पहुंचते सुखदेव ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध:
घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए दुकानों, घरों के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज में संदिग्ध दिखने वालों की जांच कर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फुटेज में सुखदेव बाइक पर वापस आ रहा है तथा उसके पीछे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की मां आस लगाए बैठी रही:
घटना की सूचना लगते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के पिता, भाई, बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार बार कह रहे थे कि उसकी किसी से क्या दुशमनी थी। वहीं घर पर उसकी मां को बेटे की मौत की सूचना नहीं दी गई और वह अपने बेटे के ठीक होकर वापस आने के इंतजार में घर के बाहर बैठी रही। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है।
स्कूल के बच्चे व टीचर सहमे
मातापुली रोड के सामने बसपा नेता की हत्या के बाद वहां लोगों का मजमा लग गया। लोग एक दूसरे से घटना की जानकारी लेते हुए नजर आए। वहीं राजकीय स्कूल के सामने ही वारदात होने के बाद टीचर व बच्चे सहम से गए। मुख्य द्वारा को बंद कर दिया ताकि बच्चे बाहर ना जा सके और वो दरवाजे से ही बाहर हो रहे घटनाक्रम को देखते रहे।
दो दिन में दो वारदातों से दहला समालखा
दो दिन में दो वारदाता होने से हलके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि आरोपियों को जल्द पकड़ते हुए पुलिस को लोगों में विश्वास कायम करना चाहिए। बृहस्पतिवार को जहां गोली लगने से कूड़ा बीन रहा बच्चा घायल हो गया वहीं शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने बसपा नेता की हत्या कर दी।
वहीं शुक्रवार दोपहर को बाईक सवार बदमाशों ने पेंट करवाने के ठेकेदार बसपा नेता सुखदेव की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए घटना के बाद लोग सहमे हुए नजर आए। लोगों का कहना कि आरोपियों के हौसलें इतने बुलंद हो गए कि वह भीड़भाड़ में भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई। पुलिस का कहना है कि हत्यारे जल्द ही पुलिस की गिरत में होंगे।

पुरानी रंजिश के चलते की गई है हत्या, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार: राजपाल
सुखदेव की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। जांच में ये सामने आ चुका है। आरोपी समालखा के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राजपाल सिंह, प्रभारी समालखा पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed