{"_id":"5a7f36944f1c1bc83b8b6050","slug":"11518286484-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-बैंक अधिकारियों ने नुकसान न होने पर मामला अपने स्तर पर निपटाना चाहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-बैंक अधिकारियों ने नुकसान न होने पर मामला अपने स्तर पर निपटाना चाहा
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारा गांव में एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास, ई-रिक्शा शोरूम से हजारों की बैटरी चोरी, चार बैटरी दो दो सौ मीटर दूर छोड़ी
नारा गांव स्थित एक्सिस बैंक में चोरी का प्रयास
उपभोक्ताओं ने पुलिस को फोन कर चोरी के बारे में जानकारी दी
चोरों ने बरसत रोड स्थित ई-रिक्शा शोरूम में शुक्रवार रात को चोरी की
चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को दिया अंजाम
दुकानदार की जांच में चार बैटरी दो मीटर दूर पड़ी पाई
वहीं साथ लगती शेटरिंग की दुकान में चोरी का प्रयास किया
-हर रोज की चोरियों से दुकानदारों की बढ़ी चिंता
फोटो- 26 से 27 और 34 से 36
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/मतलौडा। चोरों ने एक बार फिर पुलिस का पहरा तोड़ दिया और शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी चोरी की। चोरों ने ग्रामीण क्षेत्र में मतलौडा के गांव नारा में खिड़की की ग्रिल तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास किया। बैंक अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामला दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मामला खुल गया। वहीं शहर में बरसत रोड स्थित बैटरी के एक शोरूम के ताले तोड़कर हजारों रुपये की बैटरी चोरी कर ली। चोर वजन न उठा पाने पर चार बैटरी दुकान से थोड़ा दूर छोड़कर चले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नारा गांव स्थित एक्सिस बैंक में शुक्रवार रात को चोरी का प्रयास किया। बैंककर्मियों को शनिवार सुबह बैंक में चोरी के प्रयास का पता चला। मैनेजर कपिल सूचना मिलते ही बैंक में पहुंचा। अधिकारियों को किसी तरह का नुकसान नहीं मिला। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाने के बाद अपने स्तर पर मामला दबाकर रखा। इसी समय एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने शुक्रवार रात को बैंक के शटर के साथ की खिड़की के ग्रिल काटे और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने बैंक की टेबल से चाबी तलाश की, लेकिन चाबी नहीं मिली। चोर सेफ तक न पहुंच पाने पर निकल आए।
गार्ड बोला मेरे आने से पहले हुई वारदात
मिली जानकारी के अनुसार बैंक में रात को ड्यूटी पर नारा निवासी गोवर्धन था। गोवर्धन ने बताया कि उसकी ड्यूटी रात को 10 से सुबह छह बजे तक है। वह दस बजे ड्यूटी पर आ गया था। इससे पहले सात से दस बजे तक बैंक में कोई ड्यूटी नहीं थी। उसने बताया कि अंधेरा होने के चलते उसको खिड़की नहीं देखी।
विज्ञापन
एक गार्ड और पीयन पिछले दिनों हटा दिए थे, मैनेजर भी था बदला
बैंक के जानकारों की माने तो बैंक अधिकारियों ने पिछले दिनों एक गार्ड को हटा दिया था। पहले तीन गार्ड आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देते थे। अब वे दो ही ड्यूटी देते हैं। शुक्रवार को उदय सिंह की दिन में ड्यूटी थी। वहीं पहले मैनेजर आदित्य था। उनका भी पिछले दिनों तबादला हो गया था।
बरसत रोड ई-रिक्शा शोरूम में हजारों की चोरी
चोर शहर के अंदर बरसत रोड स्थित ई-रिक्शा के शोरूम का शटर तोड़कर हजारों की बैटरी चोरी कर ले गए। शोरूम मालिक को शनिवार सुबह चोरी का पता चला। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमित निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उसका बरसत रोड गणपति मेट्रो, प्रीत ट्रैक्टर का शोरूम है। वह शुक्रवार को शोरूम बंद कर घर गया था। उसको शनिवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने शोरूम में चोरी होने की शिकायत दी। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। उसने पहले पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी, लेकिन करीब आधे घंटे तक किसी ने फोन नहीं उठाया। उसने किला थाना पुलिस को सूचना दी। किला थाना पुलिस ने मौके पर आकर चोरी का एरिया सेक्टर-छह चौकी के अंतर्गत होना बताया। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को शोरूम से चोरी की चार बैटरी करीब दो सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में मिली। शोरूम मालिक ने पुलिस को चार बैटरी चोरी होने की शिकायत दी है। सेक्टर-छह चौकी पुलिस ने शिकायत लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में सेक्टर-छह चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
बैंक के शटर के साथ लगती खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी का प्रयास किया गया है। चोर कैश तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
कपिल, ब्रांच मैनेजर, एक्सिस बैंक नारा, पानीपत।
वर्जन
पुलिस को नारा गांव स्थित एक्सिस बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लिया है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों की शिकायत पर आगामी कार्रवाई करेगी।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।