{"_id":"5951564b4f1c1bd5578b473d","slug":"11498502731-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले ट्रैक्टरों से ईंख की फसल कर दी गई थी खराब लेकिन नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिन पहले ट्रैक्टरों से ईंख की फसल कर दी गई थी खराब लेकिन नहीं हुई कार्रवाई
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस पर मिलीभगत करने के लगाए आरोप
सनौली। ईख की फसल उजाड़ने वालों पर कार्रवाई न होने पर महिला ने पुलिस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। गांव कुराड़ में चार दिन पूर्व परिवार के अन्य लोगों ने ट्रैक्टरों से ईख की खड़ी फसल उजाड़ दी। महिला शिकायत करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर थाने पहुंची। पीड़ित महिला उषा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसकी ईख की फसल को उसके जेठ, देवर और उसके लड़के ने जबरदस्ती ट्रैक्टरों से फसल उजाड़ दिया। इसके बाद उसने सनौली थाने में पहुंच कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन एसआई ने उसकी एक नहीं सुनी। इस बारे एसआई सतीश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।