फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबता देखा एक ने बचाने के लिए लगाई छलांग, तीनों लापता

नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबता देखा एक ने बचाने के लिए लगाई छलांग, तीनों लापता

Mon, 07 May 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबता देखा एक ने बचाने के लिए लगाई छलांग, तीनों लापता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। उरलाना कलां गांव के पास से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए उरलाना कलां के दो दोस्त ट्यूब पलट जाने से नहर में डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा 37 वर्षीय देवेंद्र उर्फ टीटू पुत्र रामचंद्र तलाश करने नहर में उतरा तो वह खुद ही डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार घटनास्थल पहुंचे। जिला प्रशासन ने गोताखोरों की टीम को डूबे हुए युवकों की तलाश में लगा दिया। तलाशी के दौरान लोगों को सींक गांव के पास झाल में ट्यूब मिली। गांव के मंदिर के लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कर घटना की जानकारी गांव में दी गई। घटना के काफी देर बाद तक भी प्रशासन का सहयोग न मिलने पर लोगों ने अंटा झाल पर पहुंचकर कर्मचारियों को कह कर नहर का पानी बंद करवाया।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय रमनदीप पुत्र तेजेंद्र, 16 वर्षीय पारसदीप पुत्र रिंकू अपने तीन साथियों के साथ दोपहर करीब एक बजे गांव के साथ लगती हांसी ब्रांच नहर में नहाने गए। इनमें उक्त दोनों को तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों दोस्त बुग्गी की ट्यूब में हवा भरकर ट्यूब के सहारे नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्यूब पानी में पलट गई और दोनों दोस्त पानी के तेज बहाव में डूब गए। बाकी दोस्त तैरना जानते थे, लेकिन बहाव के ज्यादा होने के कारण वो पानी में उनको ढूढ़ने की हिम्मत ना कर सके। उन्होंने तुरंत पानी से बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर 37 वर्षीय देवेन्द्र उर्फ टीटू नहर में युवकों को ढूंढने उतरने लगा तो लोगों ने उसे रोक लिया, जबकि देवेन्द्र रुका नहीं और जबरदस्ती नहर में उतर गया। कुछ दूरी तक तो वह तैर रहा था। लेकिन थोड़ी देर बाद वो भी डूब गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री
मौके पर पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, नायब तहसीलदार जयसिंह, बीडीपीओ मतलौडा अशोक छिक्कारा, डीएसपी जगदीप दूहन, एसएचओ संदीप कुमार व उरलाना चौकी प्रभारी जयबीर सिंह मौके पर पहुंचे। मंत्री ने सीएम को फोन पर घटना की जानकारी दी और नहर का पानी रुकवाने की बात कही। नहर का पानी रुकने पर गांव के अन्य लोग भी पानी में उनकी तलाश करने उतर गए। लेकिन देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं पता लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 वर्षीय रमनदीप की करीब तीन महीने पहले ही गुरुग्राम में मोटर मैकेनिक के तौर पर नौकरी लगी थी। वो रविवार की छुट्टी पर घर आया था। रमनदीप के पिता तेजेंद्र गांव में ही मोटर मिस्त्री का काम करते हैं। रमनदीप दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था। 16 वर्षीय पारसदीप की एक बड़ी बहन है। वो गांव सफीदों के पाइनियर स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। बहन नवनीत कौर व मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। 37 वर्षीय देवेंद्र उर्फ टीटू खेती का काम करता है। देवेंद्र की दो बेटी और एक बेटा है।



फोटो संख्या 59 से 62
नहर में नहा रहे दो युवकों को डूबता देखा एक ने बचाने के लिए लगाई छलांग, तीनों लापता
- पानी में ट्यूब पलटने से हुआ हादसा, गांव वालों को मंदिर के लाउडस्पीकर से अनाउंस करवा दी गई सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed