{"_id":"5acbb4334f1c1b546b8b4a6b","slug":"111523299379-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के हत्यारोपित भाई अवधेश को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के हत्यारोपित भाई अवधेश को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन का हत्यारोपी भाई रिमांड पर
-बहन के मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने से नाराज था अवधेश
-गांव नांगल खेडी में उषा की गला दबा कर हत्या करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस व सीआईए-थ्री ने मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली ऊषा के भाई अवधेश को रविवार की देर रात पानीपत की गोहाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस आरोपी को उत्तर प्रदेश के हरदोई से गिरफ्तार कर पानीपत लाई थी। वहीं पुलिस ने आरोपित को सोमवार की शाम को कोर्ट में पेश किया। पुलिस का पक्ष जानने के बाद कोर्ट ने हत्यारोपित अवधेश को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। वहीं अवधेश ने अपनी बहन उषा की हत्या का अपराध कबूल कर लिया। ऐसा दावा थाना चांदनी बाग पुलिस ने किया। आबीद पुलिस की हिरासत में है, हालांकि पुलिस ने हिरासत में लिए जाने का दावा नहीं किया है।
उषा की हत्या से बेखबर आबीद जब गांव नांगल खेडी किराये पर लिए गए कमरे पर पहुंचा था तब उसे उषा की हत्या होने का पता चला था। ग्रामीणों ने आबीद को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। सीआईए-थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत गत वीरवार को नांगल खेड़ी गांव मे किराये के कमरे मे रहने वाली एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । सूचना पाकर थाना चांदनी बाग पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जा मे ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मे रखवा मकान मालिक रोहताश निवासी नांगल खेड़ी की शिकायत पर मृतक महिला के भाई अवधेश निवासी खादरी जिला हरदोई यूपी व पति आबीद अली निवासी रगाखेड़ा जिला हरदोई, यूपी पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अवधेश ने अपनी बहन उषा की हत्या करने का अपराध कबूल किया है। वहीं अवधेश की बहन ऊषा ने मुस्लिम लड़के आबीद से प्रेम विवाह किया था। ऊषा के दूसरे धर्म के युवक से प्रेम विवाह की घटना से अवधेश नाराज था।