फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   समालखा चौकी पुलिस ने की धारा 174 के तहत कार्रवाई

समालखा चौकी पुलिस ने की धारा 174 के तहत कार्रवाई

Mon, 21 Aug 2017 09:15 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
समालखा चौकी पुलिस ने की धारा 174 के तहत कार्रवाई
फोटो -3
विज्ञापन


फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
समालखा स्थित एक फैक्ट्री में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची समालखा चौकी पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मूलरूप से मोहदी नगर, जिला लक्की सराय, बिहार निवासी उत्तम मंडल (27) गांव भापरा में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह समालखा स्थित एक फैक्ट्री में ड्रील मशीन चलाता था। सोमवार सुबह वह फैक्ट्री में पहुंचा और मशीन चलाने के लिए प्लग में तार लगाने लगा। तभी उसे करंट लग गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फैक्ट्री में पहुंचे ठेकेदार ने उत्तम मंडल को फर्श पर बेसुध हालत में पड़ा था। उसने साथी श्रमिकों की सहायता से उसे पानीपत सिविल अस्पताल पहुुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समालखा चौकी प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि समालखा स्थित एक फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई थी। शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed