फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भाभी का अंबाला में एक पुरूष के साथ सांझे में था ब्यूटी पार्लर, देवर को था चरित्र पर शक, भाई की शादी के लिए घर आई तो देवर ने गला

भाभी का अंबाला में एक पुरूष के साथ सांझे में था ब्यूटी पार्लर, देवर को था चरित्र पर शक, भाई की शादी के लिए घर आई तो देवर ने गला

Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाभी का अंबाला में एक पुरूष के साथ सांझे में था ब्यूटी पार्लर, देवर को था चरित्र पर शक, भाई की शादी के लिए घर आई तो देवर ने गला
भाभी का अंबाला में एक पुरूष के साथ सांझे में था ब्यूटी पार्लर, देवर को था चरित्र पर शक, भाई की शादी के लिए घर आई तो देवर ने गला घोंटकर की हत्या
विज्ञापन

पानीपत, थर्मल। महराना गांव में देवर ने भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। देवर भाभी के अंबाला में एक पुरूष के साथ सांझे में ब्यूटी पार्लर करने से नाराज था। देवर को भाभी के चरित्र पर संदेह था। वह काफी दिनों से भाभी से नाराज था। भाभी अंबाला में ही रहती थी। शुक्रवार को महिला के भाई की गोली गांव में शादी है। इसलिए महिला महराना गांव में अपने बच्चों को लेने आई थी। इसी दौरान देवर ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी लड़की काटने वाले दरांत लेकर आया और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसको कमरे में धक्का देकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। पुलिस ने महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
राजेश कुमार मूल रूप से जींद के गांव गंगादेहड़ी का रहने वाला है। राजेश 10 साल पहले अपने बड़े भाई महेंद्र के साथ आसन कलां गांव में आ गया और यहीं पर किराये पर कमरा लेकर रहने गला। दोनों भाई जमीदारों के खेतों में काम करते थे। इनका छोटा भाई शीशपाल अपने गांव में ही माता पिता के साथ रहता था। तीन साल पहले राजेश अपनी पत्नी पूजा व तीनों बेटों के साथ महराणा गांव में आकर रहने लगा। उसकी पत्नी पूजा ने फिलहाल अंबाला में अपने एक परिचित के साथ अंबाला में ब्यूटी पार्लर कर लिया था। राजेश की तबीयत काफी दिनों से खराब रहती है इसलिए घर का खर्च भी पूजा ही चलाती थी। वो सप्ताह में एक दिन घर आती थी। तीनों बेटे पढ़ते हैं। देवर शीशपाल को भाभी पूजा का ब्यूटी पार्लर पर काम करना पसंद नहीं था। वो अकसर कहता था कि भाभी ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार करती है। वो भाभी से काफी गुस्सा था। उसने कई बार उसे ये काम छोड़ने को भी कहा था। लेकिन पूजा ने काम छोड़ने से साफ मना कर दिया था। शुक्रवार को पूजा के भाई सुनील की गांव गोली में शादी है। पूजा वीरवार शाम को भाई की शादी में शरीक होने के बाद बच्चों को लेने महराना गांव में आई थी। इस वक्त उसका पति राजेश अस्पताल में दवा लेने गया हुआ था। दो बेटे स्कूल में गए थे। एक छोटा बेटा मकान मालिक बलजीत के पास खेल रहा था। घर में शीशपाल अकेला था। उसने भाभी पूजा को बहला फुसलाकर अंदर कमरे में बुला लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पूजा की आवाज सुनकर मकान मालिक बलजीत आ गया उसने दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। उसकी हत्या करने के बाद शीशपाल कमरे से बाहर आया और बंदर से लकड़ी काटने वाला दावं लेकर आया और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी। मकान मालिक बलबीर व पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में धक्का देकर बाहर से कुंडी लगा दी और मॉडल टाउन थाना पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को पता था कि पूजा आज घर आएगी, मारने की प्लानिंग बनाकर आया था:
आरोपी शीशपाल काफी दिनों से अपनी भाभी पूजा की हत्या करने की फिराक में था। वो अंबाला में जाकर उसकी हत्या नहीं कर सकता था क्योंकि वहां पर उसके साथ उसका परिचित एक पुरूष होने के कारण दूसरी और भी महिलाएं थी। इसलिए वो भाभी के महराणा आने का इंतजार कर रहा था। उसको पता था कि बच्चों अपने भाई सुनील की शादी में शामिल होने के लिए बच्चों को लेकर के लिए महराणा गांव आएगी। इसलिए वो पहले ही यहां पर पहुंच गया था। भाई राजेश के घर ना होने के कारण उसको अपने मंसूबों में कामयाब होने का मौका भी मिल गया और उसने भाभी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में भाई की शादी की खुशियां थी:
पूजा अपने छोटे भाई सुनील की शादी को लेकर काफी उत्साहित थी। वो बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदकर घर पहुंची थी। बच्चें भी मामा की शादी में जाने को काफी उत्साहित थे। पूजा की हत्या के बाद शादी समारोह में मातम छा गया। भाई व माता-पिता को इस वारदात की सूचना मिलते ही वो रात को महराणा गांव में पहुंच गए। भाई का रो रोकर बुुरा हाल है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा: कुमार
भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर को भाभी का ब्यूटी पार्लर पर काम करना पसंद नहीं था। उसको भाभी के करैक्टर पर भी शक था। उसने गला दबाकर भाभी की हत्या की है। शुक्रवार को महिला के परिजन आएंगे। उनके बयान दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
प्रमोद कुमार, चौकी इंचार्ज आठ मरला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed