{"_id":"5b8d758842c79246462561c3","slug":"101535997320-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने दुकानदार से पिस्तौल के बल पर लूटे 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े नकाबपोश दो बदमाशों ने दुकानदार से पिस्तौल के बल पर लूटे 20 हजार
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 17 व 18
बदमाशों ने दुकानदार से लूटे 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। समालखा में बदमाशों ने सर्विस लेन पर राजा गार्डन के पास स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान से पिस्तौल के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश कंफेक्शनरी से 20 हजार रुपये लूट ले गए। पूरी वारदात को दिनदहाड़े महज पांच मिनट में अंजाम दिया गया। समालखा थाना पुलिस ने दुकानदार के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीटी रोड पर सर्विस लेन के साथ राजा गार्डन के पास कंफे क्शनरी की दुकान करने वाले नरेंद्र निवासी समालखा ने बताया कि उसकी लक्की कंफे क्शनरी के नाम से दुकान है। दोपहर को वह किसी काम से गया हुआ था और उसका बेटा शिवांक दुकान पर बैठा था। शिवांक ने बताया कि दोपहर को दो नकाबपोश युवक दुकान पर आए और आते ही पैसे मांगे। उसने पैसे देने से मना किया तो उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दूसरे बदमाश गल्ले से 20 हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुरेश सैनी, सीआईए समालखा इंचार्ज तकदीर, चौकी इंचार्ज रणबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस ने सर्विस लेन के किनारे बनी विभिन्न फैक्टरियों में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। थाना प्रभारी सुरेश सैनी का कहना है कि बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली थी।