{"_id":"5ad248ae4f1c1b350a8b48d9","slug":"101523730606-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिग्गी से सवा दो लाख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिग्गी से सवा दो लाख चोरी
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकवरी कर सवा 2 लाख लेकर आए, खाना खाने के लिए रुके, बाइक से कैश चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत
बाइक की डिग्गी से सवा दो लाख चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। जीटी रोड पर समालखा के पास बाइक की डिग्गी से चोरों ने सवा 2 लाख रुपए चोरी कर लिए। बाइक मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित की शिकायत दर्ज कर, मामले की छानबीन शुरू कर दी।
बाइक सवार रोहतक निवासी संजय ने बताया कि वो श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेस कंपनी में काम करता है। वह अपने दोस्त भूपेंद्र के साथ बाइक पर रिकवरी के 2 लाख 16 हजार रुपए लेकर वापिस जा रहा था। समालखा स्थित ढाबे पर दोनो खाना खाने के लिए रूके। जहां ढाबे मालिक ने कुछ समान लाने के लिए बाइक की चाबी मांगी। चाबी मांग कर उसने नौकर को सामान लाने के लिए बाइक से भेज दिया। सामान लेकर नौकर वापस आया तो बाइक मालिक संजय ने बाइक की डिग्गी चेक की। डिग्गी खोल कर देखा की उसमें रुपए नहीं थे। रुपयों को डिग्गी में ना पाकर पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रुम में फोन कर ढाबे मालिक व नौकर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी।