फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, thief, police

तीन चोरों ने फैक्टरी से 1.15 लाख रुपये और दो लाख का सामान उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime, thief, police
तीन चोरों ने कुटानी रोड स्थित एक धागे की फैक्टरी से 1.15 लाख रुपये और 2 लाख का सामान चोरी कर लिया है। फैक्टरी मालिक वारदात से एक दिन पहले घर पर था, लेकिन जब सुबह आया तो उसके गोदाम की छत टूटी हुइ थी और उसकी फैक्टरी से नकदी व सामान चोरी थी। जब पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज देखनी चाही तो एलइडी चोरी मिली, लेकिन रिकार्डर वहीं था। पीड़ित की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस फैक्टरी में छह महीने में चोरी की यह चौथी वारदात है। हर चोरी में तीन चोर ही रहे शामिल और एक की तरह के स्पेयर पार्ट्स चोरी किए गए। फिर भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वरूण मग्गो पुत्र सुरेश कुमार मग्गो निवासी सेक्टर 11 -12 ने बताया कि उसकी कुटानी रोड पर वीणा इंटरप्राइजेज के नाम से धागे की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को सुबह जब वे फैैक्टरी पहुंचे तो उसके गोदाम की छत टूटी हुई थी और फैक्टरी के अंदर से 1.15 लाख रुपये, इनवर्टर, दो बैटरी, 1.25 लाख कीमत की पांच एचपी की मोटर, जनरेटर व रेडिएटर का 40 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी था। जब उन्होंने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक करनी चाहिए तो उसकी एलईडी टीवी भी गायब था। हालांकि सीसीटीवी रिकार्डर वहीं पर रह गया, जिसमें आरोपियों की वारदात पूरी कैद हो गई। जिसमें दो आरोपी फैक्टरी के अंदर सामान को चोरी कर रहे है और एक आरोपी फैक्टरी के बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा है। पीड़ित ने 12 दिसंबर को किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरों ने सोचा एलईडी में है पूरा डाटा, रिकार्डर छोड़ एलइडी चुराई
धागे की फैक्टरी में तीन चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया, जिसमें दो चोर अंदर व एक चोर बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था। जब चोरों ने अपनी पूरी वारदात को अंजाम दिया तो उनकी नजर सीसीटीवी की तरफ गई। उसके बाद उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज दिखा रही एलईडी को उतार लिया और रिकार्डर को वहीं छोड़ दिया, जिसकी मदद से ही पूरी घटना सुबह देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed