फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

गृह क्लेश के चलते पति ने सिर में ईंट मार कर पत्नी की हत्या की, मौके से फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
crime, police
गांव बापौली में वीरवार की देर रात पति ने गृह क्लेश चलते अपनी पत्नी के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की चीख पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे आरोपी पति फरार हो गया बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही बापौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया और मृतका के बयानों पर पति पर हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पति राजू पुत्र लख्मीचंद ने अपनी पत्नी मंजू के सिर में एक के बाद एक ईंट से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। वहीं आस पडोसियों की सूचना पर थाना बापौली पुलिस व मृत महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव व घटनास्थल की जहां स्वयं जांच की, वहीं एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल व महिला के शव की जांच करवाई। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भिजवा दिए है।
विज्ञापन

थाना बापौली पुलिस को दी शिकायत में मृत मंजू के पिता ओमप्रकाश पुत्र ज्ञाननंद निवासी गांव बहरामपुर जिला पानीतप ने आरोप लगाया कि राजू ने वीरवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी पुत्री मंजू के सिर में ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया, कुछ ही समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं अंजू की हत्या की जानकारी उन्हें पहले आस पड़ोसियों से और फिर पुलिस से मिली थी। वहीं ओमप्रकाश की शिकायत पर थाना बापौली पुलिस ने मंजू की हत्या के आरोप में उसके पति राजू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं राजू घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि राजू व मंजू के बीच अकसर झगड़ा रहता था। यही मंजू की हत्या का कथित रूप से कारण बन गया। इधर, पुलिस ने मंजू के पिता ओमप्रकाश के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद मंजू का शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर हेमराज ने बताया कि गांव बापौली में बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे मंजू पत्नी राजू की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई। वहीं मृत महिला के पिता ओमप्रकाश ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed