{"_id":"5d6446398ebc3e01366292b7","slug":"crime-police-fraud-panipat-news-knl3289418","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के इकरारनामे के नाम पर की 5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट के इकरारनामे के नाम पर की 5 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला पर पहले से ही बेचे गए प्लॉट की बिक्री का इकरारनामा करके 5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में जाटल रोड निवासी रमेश कुमार ने पुलिस को बताया उसने गत दिसंबर माह में आरती नामक महिला से गांव सौदापुर में एक प्लॉट 9 लाख 50 हजार रुपये में खरीदने का इकरारनामा किया था। जिसके लिए 5 लाख रुपये बतौर बयाना भी दिए गए। उसे बताया गया कि उक्त प्लाट पूरी तरह से पाक व साफ है उस पर किसी प्रकार का भार नहीं है। रजिस्टरी की तारीख 8 जून तय हुई व यह भी सहमति बनी की बाकी की रकम रजिस्टरी के वक्त दी जाएगी। गत 1 अप्रैल को बकाया पैसे का इंतजाम करके जब वह प्लाट विक्रेता महिला आरती के पास यह कहने गया कि पैसे का इंतजाम पूरा है, वह जब चाहे रजिस्टरी करवा सकती है। उसी समय उसे वहां एक अन्य महिला मिली जिसने बताया कि उक्त प्लाट का सौदा तो आरती ने उनसे 12 लाख में किया हुआ है तथा 5 लाख रुपए बतौर ब्याना भी लिए हुए हैं। महिला ने उसे इकरारनामे की कॉपी भी दी। जब उसने इस संबंध में महिला व उसके पति से बातचीत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जांच में प्लाट पर 6 लाख रुपये लोन भी होना पाया गया है।