फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badmash Looted I Phone and Firing On A Man In Panipat

जजपा शहरी अध्यक्ष पर तानी पिस्तौल, बचाव में आए बेटे के पैर में मारी गोली, आइफोन लूट फरार हुए बदमाश

Sun, 25 Aug 2019 02:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Badmash Looted I Phone and Firing On A Man In Panipat
अस्पताल में उपचाराधीन घायल वकील शुभम बठला का हाल जानते पिता जेजेपी शहरी अध्यक्ष सोहनलाल। - फोटो : अमर उजाला

थाना मॉडल थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले बदमाश के घर शिकायत करने गए जननायक जनता पार्टी के शहरी अध्यक्ष सोहन लाल बठला पर क्षेत्र के बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल तान दी। इस दौरान बदमाशों ने बचाव में आए उनके वकील बेटे शुभम बठला के पांव में गोली मार दी। जब वारदात की सूचना पुलिस को देने के लिए जजपा अध्यक्ष ने जेब से फोन निकाला तो बदमाश उनका आइफोन लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


दरअसल करनाल क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया के करीबी व तारकोल के कारोबारी सोहन के भतीजे मोहित बठला को बदमाशों ने फोन कर गोली मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत करने के लिए मोहित अपने अध्यक्ष ताऊ, पिता, चाचा व चचेरे भाइयों के साथ गए थे। जहां बात बिगड़ने पर बदमाशों ने पांच राउंड फायर किए गए।
विज्ञापन


इसमें से एक गोली मोहित के चचेरे वकील भाई की जांघ पर लगी है। घायल को तुरंत मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहीं मॉडल टाउन थाना पुलिस ने 4 बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर बाहर बुलाया, नहीं आया तो गेट पर लघुशंका कर, गोली मार कर दी जान से मारने की धमकी:

करनाल के सांसद संजय भाटिया के करीबी व तारकोल व्यवसायी मोहित बठला को आकाश मैणी नामक बदमाश ने देर रात साढ़े 11 बजे फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिस पर आकाश मैणी ने मोहित बठला के दोस्त दीपक चुघ को फोन किया और मोहित से फोन पर बात करवाने की बात कही। जिस पर दीपक ने कॉल कांफ्रेंस के जरिए मोहित से बात करवाई तो आकाश ने मोहित को कहा कि वह उससे मिलना चाहता है।

 

वह घर से बाहर आ जाए। कारोबारी मोहित ने यह कहते हुए बाहर आने से मना कर दिया कि वह इस समय बच्चों के साथ है और बाहर नहीं आ सकता। इस पर आकाश मैणी ने मोहित बठला को कहा कि आजकल तुम्हारे बड़े पोस्टर लगे हुए हैं, राजनीति में आने का विचार है क्या ? बाहर आ जाओ जरूरी बात करनी है, नहीं तो सुबह तुम्हें गोली मार दूंगा।

 

धमकी सुनकर मोहित बठला ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चेक किया तो घर के बाहर आकाश मैणी, उसका भाई अक्षय मैणी पुत्र चमन, राकेश उर्फ धोनी सहित दो-तीन अन्य बदमाश दिखाई दिए। इसलिए मोहित बठला घर से बाहर नहीं निकले। करीब 9 मिनट तक वहां पर हुड़दंग मचाने के बाद बदमाश, कारोबारी के घर के बाहर लघु शंका कर वहां से चला गया।

बदमाशों ने किए 5 राउंड फायर

बदमाशों के जाने के बाद मोहित ने जजपा शहरी अध्यक्ष ताऊ सोहन लाल बठला को इसकी सूचना दी और अपने पिता व चाचा को भी बताया। चूंकि आरोपी आकाश का पिता चमन व सोहन लाल बठला आपस में दोस्त है, इसलिए वह अपने वकील बेटे शुभम बठला, छोटे बेटे यमन बठला (लॉ का अंतिम वर्ष का छात्र), मोहित के पिता अशोक बठला व मोहित को साथ लेकर आकाश के घर मामले की शिकायत करने के लिए पहुंचे।

 

जहां पहुंचने के बाद सोहनलाल ने गेट पर खड़े आरोपी आकाश से उसके पिता के बारे में पूछा। आकाश ने कहा कि उसके पिता सो रहे हैं। जो बात करनी है, उससे ही कर लो। जिस पर सोहन लाल बठला उससे मोहित को जान से मारने की धमकी देने की बात के बारे में कारण पूछा, तो इस दौरान वो तैश में आ गया।

 

उसने अपनी कैपरी से पिस्तौल निकाल कर सोहन लाल के मुंह पर तान दी। मौके को भांप कर शुभम ने आकाश का हाथ ऊपर की ओर उठा दिया। जिस पर फायर मिस हो गया। आरोपी ने एक के बाद एक पांच फायर किए जिनमें से 4 गोलियां मिस हो गई, जबकि एक गोली शुभम की जांघ को चीरती हुई निकल गई। घटना के बाद जैसे ही सोहन ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने का प्रयास किया तो आरोपी आकाश उसके हाथों से आईफोन 7 छीनकर मौके से फरार हो गया।


एसपी ने पीड़ितों को दिए तीन गनमैन
शनिवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित मोहित बठला, उसके पिता, ताऊ व अन्य परिजनों सहित एसपी कोठी पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बात रखते हुए बदमाशों से जान का खतरा बताया। पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए एसपी के आदेश पर कारोबारी मोहित की सुरक्षा में तीन गनमैन लगा दिए गए हैं। वहीं पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक बदमाश अक्षय को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।


उक्त मामले में घायल व अन्य पीड़ितों ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि आखिर बदमाश आकाश, किस बात की रंजिश उनसे रखे हुए है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed