{"_id":"5d7ab5558ebc3e01567f097d","slug":"crime-police-chain-panipat-news-knl49331102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के साथ जिम से घर लोट रही बेटी की दो बदमाशों ने चेन तोड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता के साथ जिम से घर लोट रही बेटी की दो बदमाशों ने चेन तोड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार दो बदमाश चलती एक्टिवा से एक युवती की चेन तोड़कर मौके से फरार हो गए। युवती देवी मंदिर के सामने सेक्टर 13-17 स्थित एक जिम से अपने पिता के साथ घर जा रही थी। इस चेन स्नेचिंग में पीड़ित बाप बेटी को कोई चोट नहीं लगी। हालांकि पिता ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। तहसील कैंप चौकी इंचार्ज ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित अशोक कुमार ( 62 ) निवासी कलंदर चौक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी वैशाली ने 25 दिन पहले सेक्टर 13-17 स्थित एक जिम ज्वाइन किया था। वह बेटी को रोजाना सुबह एक्टिवा पर छोड़कर व लेकर आता था। वीरवार सुबह सवा सात बजे जब अपनी बेटी को जिम से घर के लिए लेकर आ रहा था। इस दौरान तहसील कैंप से दो बदमाशों ने सफेद रंग की अपाचे बाइक पर उनका पीछा करना शुरू किया। देवी मंदिर गेट के नजदीक बदमाशों ने चलती एक्टिवा से उनकी बेटी के गले से सोने की दो ताले की चेन तोड़ ली और फरार हो गए। अशोक ने उनका 500 मीटर तक पीछा भी किया, लेकिन बदमाश काबू नहीं आए। इसके बाद उन्होंने किला थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने वारदात का स्थल तहसील कैंप चौकी का क्षेत्र बताया। इसके बाद वह तहसील कैंप चौकी पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। तहसील कैंप चौकी इंचार्ज ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।