{"_id":"621005d8c5c787599212647a","slug":"crime-panipat-news-knl994087146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने अपने साथियों के साथ इनेलो नेता पर बरसाई गोलिया, बाल बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने अपने साथियों के साथ इनेलो नेता पर बरसाई गोलिया, बाल बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव डाहर में इनेलो के खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने 20 राउंड फायर किए। किसी तरह घर में घुसकर पीड़ित ने जान बचाई। तभी ग्रामीणों के जागने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इनेेलो नेता ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने मौके से गोलियों के सात खोल बरामद किए। एक व्यक्ति ने बदमाशों की हरकतों को अपने मोबाइल में कैद भी कर लिया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
गांव डाहर निवासी जोगेंद्र नंबरदार ने बताया कि वह इनेलो नेता और खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। वे वीरवार की रात को गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे, जब वह डीजे पर पहुंचे तो वहां पर गांव के ही सुमित, शीलू, अमित उर्फ भूंड, अमित नरवाल व दिरेश नारा मौजूद थे। अमित नरवाल खुर्द को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य कहता है। आरोप है कि बिना बात वे झगड़ा करने लगा। जोगेंद्र इससे बचने के लिए अपने घर की ओर चल दिये। तभी आरोपियों ने उन पर करीब 20 राउंड फायर किए। बचाव के लिए वह भागकर घर में घुस गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग जाग गए, जिन्हें एकत्रित होता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत में पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जोगेंद्र नंबरदार पर 2021 में जुलाई माह में भी हमला हो चुका है। एक बदमाश ने फेसबुक पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश ने अपना पिस्तौल के साथ एक फोटो जोगेंद्र को सोशल मीडिया पर भेजा था और उसको जल्द मारने की बात कही थी। पुलिस ने उस मामले में भी केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को मौके से कुछ खोल भी मिले हैं। अब पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दीपक कुमार, एसएचओ इसराना थाना पुलिस।