फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

झगड़े में बीच-बचाव करने पर चाकुओं से गोदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
एग्रो मॉल के पीछे भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता के रसोईये की चार युवकों ने चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी है। मृतक अपने छोटे भाई के घर बधाई देने गया था। यहां पर उसके भाई का चार युवकों के साथ झगड़ा चल रहा था। उसने बीच बचाव का प्रयास करते हुए अपने भाई को एक रूम में बंद कर दिया और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगा। तभी युवकों ने चाकूओं से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस बाद युवक वहां से फरार हो गए। पत्नी ने घायल पति को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चांदनी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। वहीं सोमवार को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने मामले में दो नामजद समेत अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झगमा पत्नी ऐमलाल (44) निवासी गांव डाम्री जिला प्युटान नेपाल हाल निवासी जाटल रोड ने बताया कि वह करीब 14 साल से पानीपत में रह रहे थे। उनका पति सेक्टर 12 में भाजपा पार्टी की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता के घर पर रसोईया है। वह रविवार रात साढे़ 12 बजे अपने पति ऐमलाल के साथ छोटे देवर भीम निवासी एग्रो माल गोहाना मोड़ के घर पर दीवाली मनाने के लिए गए थे। जब वह अपने देवर के घर पहुंचे तो उसके देवर का वहां पर समीर व विनय अन्य दो युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। उनके पति ऐमपाल ने झगड़े को शांत करने की कोशिश की और वह अपने देवर को घर के उपर कमरे में ले गई। जब वह नीचे आई तो आरोपी विनय व समीर ने उनके पति ऐमपाल पर झगड़े के बीच में आने की रंजिश में उसपर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। जब उसने आवाज लगाई तो उसका देवर भीम भाग कर नीचे आया तो वह तुरंत मौके से फरार हो गए। पीड़िता पत्नी व उसका देवर उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसी के साथ ही एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पत्नी शिकायत दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed