{"_id":"5db7529b8ebc3e93b65d6e43","slug":"crime-panipat-news-knl983084","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांग ड्राइव पर निकले चार दोस्तों में से दो साथियों की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांग ड्राइव पर निकले चार दोस्तों में से दो साथियों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ से आ रही कार का अचानक टायर फट गया। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर 30 फुट दूर दूसरी लेन में पहुंच गई और करनाल की तरफ से आ रही दूसरी कार से टकराकर पलट गई। पलटने वाली कार में चार युवक थे, इनमें से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। इसमें कार सवार चारों युवक दोस्त है और दिल्ली से दिवाली के पर्व पर लांग ड्राइव पर निकले थे। हादसे में दूसरी कार का चालक भी घायल हुआ है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अमृतेश्वर (21) पुत्र रवि नूर सिंह निवासी नारायणा, नई दिल्ली ने बताया कि दीपावली की रात 12.30 बजे वह और उसके तीन दोस्त नीलांश कालडा (19) पुत्र नवीन कालडा निवासी नारायणा, रीतिक तनवर (20) पुत्र मुकेश कुमार तनवर निवासी नारायणा और यशा निवासी मोतीनगर, नई दिल्ली सब मिलकर दिवाली के अवसर पर लांग ड्राइवर करने के लिए घर से साढ़े 12 बजे निकले थे। वह पूरी रात नाइट आउट करने के बाद सुबह पांच बजे मूरथल स्थित सुखदेव ढाबे पर पहुंचे और करीब साढे छह बजे वहां से खाना खाकर निकले। सभी दोस्तों ने फैसला किया कि पानीपत टोल से घूमकर वापस घर जाएंगे। उसके बाद पानीपत टोल के लिए निकले और जब वह पानीपत लालबत्ती फ्लाईओवर के उपर पहुंचे तो अमृत को आभास हुआ कि गाड़ी के किसी पहिये में हवा की कमी है। उसके तुरंत बाद ही गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर दिल्ली- चंडीगढ लेन से चंडीगढ़-दिल्ली लेन में जाकर दूसरी कार से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार निलांश व रीतिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार रीतिक चला रहा है, जबकि निलांश उसके ठीक पीछे बैठा था। जबकि अमृतेश्वर व यश गंभीर रूप से घायल हो गए। दूूसरी कार में सवार ओंकार निवासी करनाल को भी चोटें आई है। इसको कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में दाखिल कराया गया है।
परिवार में इकलोता चिराग था नीलांश, अगले माह थी बड़ी बहन की शादी
जानकारी देते हुए नीलांश के पिता नवीन ने बताया कि उसकी बेटी की अगले माह में शादी थी। उसके दो बच्चे है, जिनमें वह छोटा था। वह घर पर दोस्त के घर जा रहा हूं कहकर निकला था। उसके बाद उसने कहा था कि वह घुमने के लिए जा रहे है। रात साढे 12 बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ, लेकिन सुबह उनके पास फोन आया और घटना की सूचना दी। जब वह पानीपत पहुंचे तो डॉक्टर ने बेटे को मृत बताया।
विज्ञापन
तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था कार चालक रीतिक
घायल अमृत ने बताया कि रीतिक परिवार में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता सीमेंट व कोर्सेंट का काम करते है। उसने बताया कि गाड़ी उसकी थी और सोमवार को घर से ही रीतिक गाड़ी चला रहा था और वह उसकी साइड में बैठा हुआ था। अमृत के पीछे नीलांश व उसके पीछे यश बैठा हुआ था। जब हादसा हुआ तो रीतिक व उसके पीछे बैैठे नीलांश को गंभीर चोट आई, जब वह सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उसे डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
बहन की ससुराल जा रहा था करनाल निवासी ओमकार
पुलिस को दी शिकातय में संजीव रोहिल्ला पुत्र धर्मसिह रोहिल्ला निवासी करनाल ने बताया कि सोमवार को उनका लड़का ओमकार अपनी गाड़ी से बहन नेहा की ससुराल नया गांव जिला झज्जर जा रहा था। उन्हें सुबह आठ बजे सूचना मिली कि लड़के ओमकार को सड़क हादसे में गंभीर चोट आई है। परिजन तुरंत सरकारी अस्पताल पानीपत में पहुंचे और लड़के से बातचीत हुई। ओमकार ने बताया कि जब वह सुबह 7.30 बजे लाल बती चौक के उपर पुल पर पहुंचा तो दिल्ली की तरफ से आ रहे एक कार चालक ने डिवाइडर तोड कर चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर आ गए और कार में टक्कर मार दी।
वर्जन
सुबह करीब साढे़ सात बजे सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में दिल्ली कार सवार चार युवकों में से दो की मौत हो गई है, व दो घायल है
मोहन लाल, एसएचओ, शहर थाना।