{"_id":"5db751e68ebc3e013202b422","slug":"crime-panipat-news-knl98307119","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के लैपटाप पर चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के लैपटाप पर चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने जीटी रोड स्थित डेल कंपनी के शोरूम के ताले तोड़कर 25 लाख रुपये के लैपटॉप चोरी कर लिए। शोरूम में सीसीटीवी कैमरे ना होने के कारण चोरों की हरकतें व संख्या का पता नहीं लग पाया है। पड़ोसी दुकान के दुकानदार ने इस वारदात की सूचना सुबह सवा चार बजे शोरूम के मालिक को दी। इसके बाद वो मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। डेल शोरूम सिटी व सदर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब ढाई बजे जीटी रोड लालबत्ती के पास स्थित डेल कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर का अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़ा तथा करीब 25 लाख के लैपटाप चोरी कर ले गए। लैपटॉप की संख्या 40-45 बताई गई है। चोरों ने अलसुबह 3 बजे घटना को अंजाम दिया। सवा चार बजे पड़ोसी दुकान का चौकीदार हरी किशन राउंड पर निकला तो उसने शोरूम के टूटे ताले देखकर शोरूम के मालिक संजीव शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही मालिक संजीव शर्मा शोरूम पर पहुंचे तो देखा शटर उखड़ा हुआ था तथा अंदर से काफी संख्या में लैपटाप चोरी किए गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर फिंगर एक्सपर्ट की टीम को बुलाया। जिन्होंने चोरों के फिंगर प्रिंट लिए तथा जांच के लिए भेजे। जबकि पुलिस ने शोरूम के मालिक संजीव शर्मा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात दो थानों के पास हुई है इसकी पुलिस की चुस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।
केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच चल रही है- मोहनलाल
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे है। जल्द आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मोहनलाल, एसएचओ थाना सिटी