फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime/panipat

डॉक्टर और मरीज में बहस, हंगामा

Sat, 27 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 27 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मंगलवार को आपसी कहासुनी के दो मामले हुए। दोनों मामलों को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


पहले मामले में एक बुजुर्ग महिला ने दवा न मिलने हंगामा काटा और कर्मियों पर दवा देने में गंभीरता दिखाने के बजाय फोन पर लंबी बातचीत करने का आरोप लगाया। दूसरे मामले में इमरजेंसी में एक डॉक्टर व एक मरीज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

डाक्टर ने मरीज पर बदसलूकी से पेश आने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल अधिकारियों ने दोनों मामलों को गंभीरता से लिया और किसी तरह की शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर का है। वार्ड-11 निवासी बुजुर्ग महिला रमेश रानी ने अस्पताल में दवा न मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि वह शुक्रवार को अस्पताल के स्टोर पर दवा लेने पहुंची। यहां पर तैनात कर्मी फोन पर बात करने में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने काउंटर से दवा के लिए कई बार कही, लेकिन उसने उसको अनसुना कर दिया। कुछ लोग अंदर से दवा ले रहे थे और वह भी उनको देखकर अंदर चली गई। आरोप है कि उक्त कर्मी ने उसको धक्के देकर बाहर निकाल दिया और उसकी कोई सुनवाई नहीं की।

महिला का आरोप है कि वह वीरवार को भी दवा लेने आई थी, लेकिन उस वक्त स्टोर बंद होने की कहते हुए कुछ गोलियां देते हुए शुक्रवार को आने की बात कही थी। उसका आरोप है कि उस वक्त डेढ़ बजे थे, जबकि स्टोर बंद करने का समय दो बजे का है। फार्मासिस्ट सुंदर ने आरोपों को निराधार बताया। उसने कहा कि वह सबको नंबर के हिसाब से दवा दे रहा था।

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में एक डॉक्टर औंर एक व्यक्ति के बीच इलाज के लिए कहासुनी हो गई। आरोप है कि मरीज ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। इसके लिए काफी देर तक हंगामा रहा। इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।


अस्पताल के स्टोर में दवा देने का समय तय है और उस समय तक सब मरीजों को दवा दी जाती है। शुक्रवार को एक महिला की ओर से दवा देने में ढील बरतने की सुनी है। उनके पास महिला की शिकायत नहीं मिली है। उनको किसी की शिकायत मिलती है तो इस मामले में  उचित कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एसके गुप्ता, एमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed