{"_id":"1b47707daea91144c96ab3c68ebedac3","slug":"crime-panipat-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती में पकड़े आरोपियों से किला चौकी की दो वारदात सुलझी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती में पकड़े आरोपियों से किला चौकी की दो वारदात सुलझी
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-टू पानीपत ने व्यापारी के घर डकैती के आरोपियों से किला चौकी के अंतर्गत हुई लूट व जानलेवा हमले की दो वारदातों को सुलझाया है। आठ में से एक आरोपी गोलू ने दोनों वारदातों को कबूला है। दोनों वारदात फरवरी व मार्च माह में अंजाम दी थी और थाना शहर में मुकदमा दर्ज है। सीआईए-टू ने बदमाशों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
सीआईए-टू पानीपत द्वारा डकैती में पकड़े आठ बदमाशों में से एक बदमाश गोलू उर्फ गुलमेश ने पूछताछ के दौरान किला चौकी के अंतर्गत लूट व जानलेवा हमला करने की दो वारदातों को कबूला है। पुलिस ने दावा किया कि गोलू ने 21 फरवरी को किला चौकी के अंतर्गत मनियारी की दुकान पर लूटपाट व इसके नजदीक ही चार मार्च को एक व्यक्ति पर गोली चलाने की वारदात कबूली हैं।
दोनों मामलों में किला चौकी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। दुकानदार पवन कुमार ने 21 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और उसने लेडीज क्रीम की डिमांड की। वह उसकी मांग पर क्रीम लेकर आया तो उसने उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपी उसकी दुकान से सात-आठ हजार रुपये की नगदी लूट ले गया।
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने इसमें लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी गोलू ने दूसरी वारदात चार मार्च को अंजाम दी थी। किला निवासी सुमित ने बताया कि उसकी एक दुकान अशोक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी वक्त एक युवक आया। उसने बिस्कुट देने की कही। आरोप है कि उसने सुमित को गोली मार दी जिसमें सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना शहर पुलिस ने इसमें भी मुकदमा दर्ज कर लिया था।
शनिवार को किए थे आठों बदमाश काबू, कल किए जाएंगे पेश
सीआईए-टू व थाना शहर पानीपत पुलिस ने शनिवार देर रात को तीन अगस्त को मैन बाजार निवासी प्रदीप गुप्ता के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने में आठ बदमाशों को काबू किया था। पीड़ित प्रदीप गुप्ता ने बताया था कि कुछ बदमाशों ने उसकी पत्नी मिनी गुप्ता की हत्या कर दी और घर में लूटपाट कर ले गए। एसपी राहुल शर्मा ने रविवार को इसका खुलासा किया था। पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान बदमाशों के दूसरे साथियों की गिरफ्तारी व डकैती की राशि व सामान बरामद करना था।
सीआईए-टू को डकैती के आठों बदमाशों से पूछताछ के दौरान लूट व जानलेवा हमले की दो वारदात सुलझाई हैं। गिरोह के एक सदस्य गोलू ने दोनों वारदातों को कबूला है। दोनों वारदात को फरवरी व मार्च माह में अंजाम दिया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों से भी पूछताछ तेज कर दी है। पुलिस बदमाशों को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
दीपक कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू पानीपत