{"_id":"e571098afeae21438fb17b28fdfdb052","slug":"crime-panipat-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ही निकले राजबीर के हत्यारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ही निकले राजबीर के हत्यारे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर पुलिस ने राजबीर हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों ने शराब पीते वक्त रंजिश के चलते ईंट मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और तीनों वारदात को अंजाम देकर हरिद्वार भाग गए थे। थाना शहर पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना शहर पुलिस ने बीती देर रात को वधावाराम कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ काला, दीपक निवासी बिछपड़ी मोड़ व सोनू निवासी भोला चौक को राजबीर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया और उनका रिमांड मांगा।
कोर्ट ने तीनों हत्यारोपियों का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजबीर मेहनत मजदूरी करता था और उनके साथ उठता बैठता था। वह 16 जुलाई की रात को उनके पास आया था और उन्होंने एक साथ बैठकर खाया पीया था। उसकी दीपक उर्फ काला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
दीपक ने रंजिशन उसके सिर में ईंट मार दी। इसके बाद सोनू व दीपक ने भी उसको ईंट मार दी और उसका शव फेंक कर हरिद्वार भाग गए। वे बुधवार देर शाम को ही हरिद्वार से लौटे थे और संजय चौक पर बस से उतरकर दूसरे स्थान पर जाने की तैयारी में थे। इसी समय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह है मामला
थाना शहर के अंतर्गत देसराज कॉलोनी में 16 जुलाई की सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उसके सिर में ईंट मार रखी थी। थाना शहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया था। इसके अगले दिन देसराज कॉलोनी निवासी सुरेंद्र, संदीप व सतीश थाना शहर में राजबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गए। पुलिस ने उनके बताए हुलिए अनुसार शव की शिनाख्त कराई। जिसमें शव की शिनाख्त राजबीर निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में की। परिजनों ने वधावाराम कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ काला, दीपक निवासी बिछपड़ी मोड़ और सोनू निवासी भोला चौक पर हत्या का शक जताया। थाना शहर पुलिस ने इसमें जांच शुरू कर दी थी।
थाना शहर के अंतर्गत देसराज कॉलोनी से बरामद अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। उसकी हत्या उसी के तीन दोस्तों ने की थी। थाना शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत