{"_id":"adcd9527c1898b33ed4cdef686c17812","slug":"crime-panipat-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूंक कर महिला से 10 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़फूंक कर महिला से 10 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। पिल्लूखेड़ा निवासी एक महिला ने गांव सोदापुर निवासी तेजपाल की शिकायत पुलिस को दी है।
महिला ने उस पर झाड़फूंक कर बच्चे पैदा होने के नाम पर 10 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिल्लूखेड़ा निवासी नीलम की शादी को पांच साल हो गए, परंतु कोई बच्चा नहीं हुआ। महिला के किसी जानकार के कहने पर सात माह पहले नीलम सोदापुर निवासी तेजपाल के पास आई। तेजपाल ने महिला को बच्चा पैदा होने की दवा के लिए दस हजार रुपये देने की बात कही और बच्चा पैदा होने की गारंटी दी। नीलम पैसे देकर और दवा लेकर घर चली गई।
जब सात माह बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ तो महिला अपने पैसे वापस मांगने आई। परंतु तेजपाल ने मना कर दिया उसके बाद ही महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज नहर नाका संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी को जल्द ही पकड़ लेगी।