{"_id":"1c5ab299cabe53c51524e4b0d4585c9c","slug":"crime-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते अनाज को लेकर चली गोली, झगडे़ में मां-बेटा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते अनाज को लेकर चली गोली, झगडे़ में मां-बेटा घायल
ब्ूयरो/अमर उजाला/ पानीपत्र
Updated Sat, 26 Jul 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव आसन कलां में सस्ते अनाज को लेकर डिपो संचालक पर गोली चला दी गई। इस झगड़े में मां-बेटा घायल हो गए। गोली चलाने व मां-बेटे के घायल होने पर गांव में अनाज को लेकर तनाव पैदा हो गया है। ग्राम सरपंच गोली चलने का दावा कर रहे हैं और समय पर पुलिस को सूचित करने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस गोली चलने या चलाने की बात से साफ इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है आसन कलां में किसी बात को लेकर हुए झगड़े में दो लोग घायल हुए थे और पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना मतलौडा के अंतर्गत आसन कलां गांव में शुक्रवार रात का विवाद शनिवार को उग्र हो गया। गांव में हरे कार्ड (एएवाई) पर सस्ते अनाज को लेकर डिपो संचालक सुनील के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। सुनील ने बताया कि रात के समय राजपाल उसके घर पर आया। वह उस वक्त नशे की हालत में था। उसने कहा कि तुमने मेरे परिवार के लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन नहीं दिया। उसने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में उसका (राजपाल) नाम नहीं है, इसमें उसके भाई का नाम आया है।
उसने उसके साथ गाली-गलौच की जिसके बाद उसने राजपाल को समझाकर भेज दिया। वह शनिवार सुबह इस बाबत उसके बड़े भाई रामकिशन से मिला। उसने उल्टा अपने परिवार के सूरजमल, अमित, सुरेंद्र व राजपाल को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि उसने उस पर जान से मारने की नीयत गोली चला दी। वह निशाना चूक गया और गोली दीवार में जा धंसी। वह वहां से जान बचाकर अपने घर गया।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी उसके घर पर आ गए और हमला बोल दिया। यहां पर उसकी मां व उसके साथ मारपीट की। उन दोनों ने इसका सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
आसन कलां लंबे समय से चर्चाओं में
आसन कलां गांव लंबे समय से पंचायती जमीन को लेकर चर्चाओं में रहा है। करीब 850 एकड़ पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त कराने को लेकर पिछले साल गांव में तनाव रहा। प्रशासन को गांव में कई बार कब्जा मुक्त कराए बिना बैरंग लौटना पड़ा था। एक लंबे संघर्ष के बाद गत दिनों जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा सका था। इसके बाद जमीन को लेकर आपस में टकराव की हर समय स्थिति बनी रहती है।