फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Crime News, Panipat Police, Firing, panipat

गोतस्करों ने गोरक्षकों पर की फायरिंग

Sat, 26 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला समालखा।
ब्यूरो/अमर उजाला समालखा। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crime News, Panipat Police, Firing, panipat
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
गोतस्कारों ने जौरासी रोड पर गश्त कर रहे गोरक्षक दल पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोरक्षक बाल-बाल बच गए। गोरक्षक दल के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में एसएचओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौ रक्षा दल के सदस्य सुभाष निवासी गढ़ी छाजू ने बताया कि शुक्रवार रात को वह सुरेंद्र डिकाडला, मंदीप भापरा व गोरक्षा दल के अन्य सदस्य जौरासी रोड पर साईं मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे के दौरान उन्होंने पिकअप वाहन देखा जिसमें से सात-आठ लोग उतरकर गायों को उसमें लोड कर रहे थे। गोरक्षकों ने उनको ललकारा तो गोतस्करों ने उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने इधर-उधर भागकर जान बचाई तथा पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर  पहुंची, लेकिन इससे पहले भी तस्कर फरार हो चुके थे। गोरक्षक दल के प्रदेशाध्यक्ष आजाद सिंह आर्य ने कहा कि गोवंश की तस्करी फिर से शुरू हो गई है। गोरक्षक तस्करों को रोकते हैं तो उन पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस को गोरक्षकों पर फायरिंग करने की सूचना मिली है। पुलिस ने
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed