{"_id":"56fad2014f1c1bec33f00876","slug":"crime-crime-news-panipat-police-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीर बनने की चाहत में मांगी थी चौथ, चौथ मांगकर रात को खेत में सोए और सुबह धरे गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीर बनने की चाहत में मांगी थी चौथ, चौथ मांगकर रात को खेत में सोए और सुबह धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व जिला सचिव डॉ. राजबीर आर्य के भाई से पांच की चौथ मांगने के आरोपी शार्ट कट में अमीर बनने की चाहत रखते थे और तीनों ने इसी नीयत से पांच लाख की चौथ भी मांग ली। तीनों भाजपा नेता के भाई से चौथ मांगने के बाद गांव बुड़शाम स्थित अपने खेतों में जाकर सो गए थे और सुबह तीनों कार में सवार होकर गांव सिवाह की तरफ आ रहे थे, पुलिस ने रास्ते में ही नाका लगाकर तीनों को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। शहर के भाजपा नेता व व्यापारी एकत्रित होकर डीएसपी जोगिंद्र राठी से मिले। भाजपा नेताओं व व्यापारियों ने डीएसपी से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
डीएसपी जोगिंद्र राठी ने दोपहर को थाना चांदनी बाग में मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने मंगलवार सुबह भाजपा के पूर्व जिला सचिव डॉ. राजबीर आर्य के भाई दलबीर आर्य से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने के आरोपी सुरजीत, सज्जन व पंकज निवासी गांव बुड़शाम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने सोमवार शाम को सेक्टर 25 स्थित दलबीर आर्य की सेनेटरी की दुकान पर आकर पांच लाख रुपये की चौथ मांगी थी। पांच लाख रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने दलबीर आर्य को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दलबीर आर्य की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। डीएसपी जोगिंद्र राठी ने बताया कि तीनों युवकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे शार्ट कट रास्ते से पैसे कमाना चाहते थे। तीनों को जल्द अमीर बनने के लिए अपराध के रास्ते को चुना।
तीनों दुकानदार से चौथ मांगते वक्त शराब के नशे में थे। वे चौथ मांगने के बाद अपने गांव बुड़शाम चले गए थे। जहां तीनों सुरजीत के खेत में ही सोए थे। तीनों को पुलिस कार्रवाई का डर था और सुबह कार में सवार होकर गांव सिवाह की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने रोहतक-पानीपत नेशनल हाइवे के डाहर बाईपास पर बुड़शाम कट के पास तीनों को नाका लगाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से एक पेचकस भी बरामद कर लिया है। पुलिस तीनों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
भाजपाइयों व व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा
भाजपा के स्थानीय नेताओं व व्यापारियों ने डीएसपी हेडक्वार्टर जोगिंद्र राठी से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों से बदमाशों द्वारा दिन दहाड़े चौथ मांगने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। डीएसपी राठी ने भाजपा नेताओं व व्यापारियों से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद विज, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, देवेंद्र दत्ता व डॉ. राजबीर आर्य मौजूद रहे।
आरोपियों में चाचा भतीजा हैं शामिल
दुकानदार दलबीर आर्य से चौथ मांगने के आरोपियों में चाचा-भतीजा मिले हैं। सुरजीत सज्जन कुमार का चाचा है। सुरजीत गांव में अखबार बांटता है, जबकि सज्जन गांव मनाना के पास मोबाइल शॉप की दुकान चलाता है। सुरजीत का छोटा भाई नवजीत आईटीबीपी में कार्यरत है। वारदात में इस्तेमाल हुई कार नवजीत ने ही खरीदी थी।
वर्जन
दुकानदार से चौथ मांगने के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को कल कोर्ट में पेश किया जाऐगा। तीनों ने आर्थिक तंगी के चलते जल्द अमीर बनने के लिए दुकानदार से पांच लाख की चौथ मांगी थी। तीनों इससे पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं है। तीनों द्वारा चौथ मांगना का तरीका भी बिल्कुल अलग था। क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी।
जोगिंद्र राठी,डीएसपी हेडक्वार्टर पानीपत