{"_id":"6170748e8de22334491ce114","slug":"credit-card-growth-account-growth-account-holder-1-52-lakh-panipat-news-knl8714367","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठग ने खाते से निकाले 1.52 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठग ने खाते से निकाले 1.52 लाख
विज्ञापन
पानीपत। जिले में आए दिन ठगी की वारदातें सामने आ रही हैं। जिले में क्रेडिट कार्ड के नाम पर दो ठगी हुई। पहली ठगी की वारदात में आरोपी ने पीड़ित को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और खाते से 1.52 लाख रुपये निकाल लिए।
गांव नांगलखेड़ी निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि गत 14 सितंबर को उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने उन्हें क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। आरोपी ने उससे खाते से संबंधित जानकारी मांगी और ओटीपी भेजा, उसने ओटीपी बताया तो खाते से एक के बाद कुल 1,51,999 रुपये खाते से निकल गए। इसके बाद उसने आरोपी को कॉल किया, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। अंत में उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी तब पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई कर दी है।
क्रेडिट कार्ड लौटाने का झांसा देकर निकाले 25 हजार
दूसरी घटना में ऑनलाइन अप्लाई किया क्रेडिट कार्ड गलत जगह डिलीवर हो गया। पीड़ित ने शिकायत की तो ठग ने क्रेडिट कार्ड सही जगह पहुंचाने का झांसा दिया और कुछ प्रक्रिया के नाम पर ओटीपी भेजा, जिसको बताते ही खाते से 25 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
देशराज कॉलोनी निवासी रिजवान आलम ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक में खाता है। उसने क्रेडिट कार्ड अप्लाई किया था। गत 21 सितंबर को क्रेडिट कार्ड किसी और के पास डिलीवर हो गया। जिससे उसे वापस लौटाने का झांसा दिया और फोन पर ओटीपी भेजे। जिसको बताने पर खाते से 25,295 रुपये निकाल लिए। किला थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।