{"_id":"639646e96093b25dab7f5e5d","slug":"create-jaam-on-highway-panipat-news-knl130350150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाई-वे पर ब्रेकर, लालबत्ती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया एक घंटे जाम, आश्वासन पर खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाई-वे पर ब्रेकर, लालबत्ती और ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया एक घंटे जाम, आश्वासन पर खोला
विज्ञापन
पानीपत। गंगा एक्सप्रेस हाईवे पर दंपति की मौत के बाद भी हादसों पर रोक नहीं लगने के कारण गुस्साए डाडौला के ग्रामीणों ने रोड पर जाम कर दिया। उन्होंने अपनी तीन मांगों के लिए लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद थाना सेक्टर-29 प्रभारी और तहसीलदार ने परिजनों सभी मांगों को एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण रोड से हट गए और ट्रैफिक को चलाया गया। दूसरी ओर पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत 13 लोगों के खिलाफ जाम की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव डाडौला के पूर्व सरपंच नरेश ने बताया कि उनके गांव निवासी अंकुश और उसकी गर्भवती पत्नी दीपा चार दिसंबर को एचटेट परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जब वे हाईवे के नीचे अंडरपास के पास पहुंचे तो तेजरफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद दो हादसे और हो चुके हैं। इस हाईवे पर न कोई ब्रेकर है और न ही लालबत्ती।
वाहनों की गति को कंट्रोल करने के लिए न कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी है। इन्हीं मांगों के चलते वे रविवार को इकट्ठा होकर हाईवे पर आए हैं और जाम लगाया। ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक प्रदर्शन किया। इस वजह हाईवे पर जाम लगता चला गया। जाम की सूचना पाकर सेक्टर 29 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को उनके सामने रखा। जिसके बाद तहसीलदार और इंस्पेक्टर दोनों ने एक सप्ताह में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने कहा कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वह नियमित ड्यूटी लगा देंगे। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और उन्होंने जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएएसआई राजेश कुमार ने बताया था कि वह सेक्टर 29 थाना में एसए के पद पर कार्यरत है। वह रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे गंगा एक्सप्रैस-वे पर गया तो तो देखा कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार थी। सड़क पर 100 से 150 व्यक्ति जाम लगाकर बैठे व खड़े थे। जो कुछ मांग कर रहे थे। बापौली तहसीलदार व उन्होंने भीड़ से रास्ता खोलने का नम्र निवेदन किया, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। भीड़ में गांव डाडौला निवासी पूर्व सरपंच नरेश, दिनेश, बाबू, सतपाल, रामॎस, राजेश, नदीम, मदन, रोहित, कृष्ण, विनोद, अंकित, दिनेश व अन्य ग्रामीण शामिल थे। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया है।
वे मौके पर पहुंच गए थे, उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने, जिनके खिलाफ अब हाइवे जाम करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी