फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Court convicts neighbor who raped 12-year-old girl

12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को कोर्ट ने दिया दोषी करार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Court convicts neighbor who raped 12-year-old girl
पानीपत। समालखा क्षेत्र में तीन साल पहले 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को वीरवार को दोषी करार किया गया। उपरोक्त फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया। शुक्रवार को उसे सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फरवरी 2019 को एक महिला ने बताया था कि उसकी 12 वर्षीय बेटी शाम के समय घर के बाहर खेल रही थी। एक घंटे बाद उसकी बेटी रोते हुए घर पहुंची। उसने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद उन्होंने समालखा थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और बच्ची का मेडिकल कराया। उपरोक्त मामले में सीडब्ल्यूसी ने भी काउंसलिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed